फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   American TV Reality Star Farrah Abraham Sparks Contorversy For Wearing Indian Dress At MTV Awards

अमेरिकन एक्ट्रेस ने पहना लहंगा-चोली, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Tue, 09 May 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 09 May 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
American TV Reality Star Farrah Abraham Sparks Contorversy For Wearing Indian Dress At MTV Awards
फराह अब्राहम
रियलिटी टीवी स्टार फराह अब्राहम को एमटीवी मूवी एंड टीवी अवॉर्ड्स में लहंगा-चोली पहनना महंगा पड़ गया। उनके कपड़ों की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


एमटीवी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट के लिए उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा-चोली चुना था। फराह बिंदी और मेहंदी लगाकर एकदम भारतीय लग रही थीं लेकिन सोशल मीडिया को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। कई लोगों ने उनके कपड़ों को इवेंट के हिसाब से गलत बताया तो कई लोगों ने कहा कि फराह ने ये हरकत केवल अटेंशन पाने के लिए की है। कुछ लोगों ने कहा कि फराह न ही भारतीय हैं और न ही बॉलीवुड से उनका कोई ताल्लुक है तो उन्होंने ये कपड़े क्यों चुने।
विज्ञापन

     
हालांकि 25 वर्षीय अभिनेत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनका ये लुक बॉलीवुड से इंसपायर्ड है और वह नए कल्चर को रेड कार्पेट पर लाना चाहती थीं। फराह ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा, 'बेस्ट ड्रेस्ड'।
 

 

#bestdressed @mtvindia

A post shared by Farrah Abraham (@farrah__abraham) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed