फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   randeep hooda said have to stop treating womens like pets

रणदीप हुड्डा बोले, 'महिलाओं को कैद कर उनके साथ पालतू जानवर जैसा सलूक बंद करें'

Mon, 10 Apr 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Mon, 10 Apr 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
randeep hooda said have to stop treating womens like pets
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा इन दिनों टीवी शो ‘एमटीवी बिग एफ सीजन-2’ को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में समाज को प्रेरित करने वाली कुछ काल्पनिक कहाहिनयां दिखाई जाती हैं। इसके अपकमिंग शो में एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जिसमें एक हिजाबी लड़की आयशा को संगीत से प्यार हो जाता है। लेकिन उसका भाई उसे इस शौक को पूरा करने की इजाजत नहीं देता है। 
विज्ञापन


रणदीप ने इस कहानी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे यह बात हैरान करती है कि 21वीं सदी में भी ऐसे परिवार हैं, जो अपनी बेटियों की इच्छाओं को दबा देते हैं। समय आ गया है, जब समाज को महिलाओं के साथ पालतू जनवरों जैसा सलूक करना बंद कर देना चाहिए।' इस कहानी में हिजाबी लड़की आयशा का किरदार एक्ट्रेस शरनवाज जिजिना निभा रही हैं।
विज्ञापन


शरनवाज ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, 'महिलाओं और उनकी इच्छाओं को हमारे देश में अब भी दबाया जाता है। हमें इस बारे में कुछ करना चाहिए। आयशा की कहानी कई लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो जानती हैं कि उनमें हुनर है और उन्हें बस थोड़ी सी मदद और हौसला अफजाई की जरूरत है। एमटीवी बिग एफ सीजन-2 के आयशा के सफर को दिखाने वाले एपिसोड को रविवार को प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

There is no life without sport & there is no sport without competition (it is not opinion based😜) #worldhealthday #worldphysicalactivityday

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed