{"_id":"5d28534d8ebc3e6ce8641827","slug":"american-singer-r-kelly-has-been-arrested-in-chicago-for-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल और महिला यौन शोषण मामले में अमेरिकन सिंगर आर केली फिर गिरफ्तार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बाल और महिला यौन शोषण मामले में अमेरिकन सिंगर आर केली फिर गिरफ्तार
Fri, 12 Jul 2019 04:40 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 12 Jul 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
R Kelly
- फोटो : file photo
अमेरिका के मशहूर सिंगर आर केली को यौन तस्करी के मामले में शिकागो पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है। 52 वर्षीय केली को गुरुवार रात को शिकागो में गिरफ्तार किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट द गार्जियन की खबर के अनुसार अमेरिका के अटॉर्नी Joseph Fitzpatrick ने बताया कि फेडरल कोर्ट में आर केली के मामले की सुनवाई होगी। उनके खिलाफ कोर्ट में बाल यौन शोषण और किशोरों को बहला फुसलाकर झांसा देना जैसे कई मामले पर सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि इस साल दूसरी बार आर केली को शिकागो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें 100,000 डॉलर यानी करीब 70 लाख रुपये के बांड पर रिहा कर दिया गया था। ग्रैमी अवार्ड विनर आर केली को शिकागो पुलिस ने कई महिलाओं सहित नाबालिगों के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार केली पर 1998 और 2010 के बीच तीन किशोरों समेत चार महिलाओं के यौन शोषण करने का आरोप लगा था। केली ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि सभी महिलाएं ‘‘झूठ’’ बोल रही है। केली पर लगे आरोपों के बाद मशहूर अमेरिकी सिंगर लेडी गागा ने भी उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।