फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   'America's Got Talent' contestant Jane Marczewski dies due to cancer aged 31

Jane Marczewski: 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' की प्रतियोगी 'जेन मार्कजेवस्की' का कैंसर से निधन, 'नाइटबर्डी' के नाम से हैं मशहूर

Wed, 23 Feb 2022 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 23 Feb 2022 02:45 PM IST
सार

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' पर 'नाइटबर्डी' के रूप में लोकप्रियता हासिल करने वाली 'जेन मार्कजेवस्की' का कैंसर से चार साल की लड़ाई के बाद 31 साल की उम्र में निधन हो गया।

विज्ञापन
'America's Got Talent' contestant Jane Marczewski dies due to cancer aged 31
जेन मार्कजेवस्की का 31 साल की उम्र में हुआ निधन - फोटो : social media

विस्तार

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के स्टेज पर अपने गायन से लोकप्रियता हासिल करने वाली 'जेन मार्कजेवस्की' का बीते शनिवार को 31 साल की उम्र में निधन हो गया। वह फेफड़े, रीढ़ और लीवर में कैंसर से पीड़ित थीं। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की है। मार्कजेवस्की को 'नाइटबर्डी' के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार जेन मार्कज़वेस्की के परिवार ने उनकी मृत्यु के बारे में 'गहरे दर्द' के साथ एक बयान जारी किया। उन्होंने साझा किया कि उनकी मौत 'कैंसर के साथ चार साल की लड़ाई' के कारण हुई। उनके परिवार ने कहा, "हम, उनका परिवार, उनके निधन और इस अकल्पनीय नुकसान से तबाह हो गए हैं। यह दर्द असहनीय है।"
विज्ञापन


उन्होंने उनके गाए गए गीत 'इट्स ओके' के प्रभाव का उल्लेख किया जिसने 'विश्व भर के लोगों को अपने विश्वास और कभी हार न मानने वाले संदेशों से प्रेरित किया था और शायद करता रहेगा।' आगे उनके परिवार ने कहा कि लोगों ने उनके 'जीवन से बड़े व्यक्तित्व और हास्य की भावना' को काफी एंजॉय किया है। उन्होंने कहा कि वह हर मौके पर एक 'मजाकिया अंदाज' में बात करती थीं, भले ही वह मजाक उन पर ही क्यों न हो। परिवार ने यह भी कहा कि उनकी यह 'स्थायी विरासत' उनके लिए 'आशा का उपहार' होगी जो जेन ने अपने संगीत और 'यीशु में मिली ताकत' से लोगों को दी। उन्होंने जेन के निधन पर लोगों के 'प्यार और समर्थन' के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकाज गॉट टैलेंट ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो में उनकी उपस्थिति के एक पल को साझा करते हुए जेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा " उनकी आवाज, कहानी और संदेश ने लाखों लोगों को छुआ। "रेस्ट इन पीस, जेन।"  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by America's Got Talent - AGT (@agt)




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed