{"_id":"5cb2cbc2bdec2213e54bbc60","slug":"amber-heard-present-proof-against-johnny-depp-after-allegation-of-domestic-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू हिंसा के मामले में ऐंबर हर्ड ने पेश किए जॉनी डेप के खिलाफ सबूत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
घरेलू हिंसा के मामले में ऐंबर हर्ड ने पेश किए जॉनी डेप के खिलाफ सबूत
Sun, 14 Apr 2019 01:45 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Johnny Depp
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के एक्टर जॉनी डेप इन दिनों अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों ऐंबर हर्ड ने जॉनी डेप पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस दर्ज करवाया था।
मीडिया में चल रही ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ऐंबर हर्ड के वकील ने खुलासा किया है कि जॉनी डेप ने एंबर हर्ड के साथ घरेलू हिंसा के अलावा सार्वजनिक तौर पर भी उनका शोषण करने की कोशिश की थी। खबरों की मानें तो जॉनी ने एक बार तो हिंसा के दौरान अपनी उंगली को भी चोटिल कर लिया था। इसका आरोप उन्होंने अपनी पत्नी पर मड़ा और इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर हर्ड पर 347 करोड़ का मुकदमा करवाया था।
कोर्ट में पेश किए गए नए दस्तावेजों के अनुसार, 'साल 2013 में जॉनी डेप ने एंबर हर्ड के साथ मारपीट की और फिर उनकी चीजों को भी जलाया था। इसके अलावा 2014 में उन्होंने एंबर हर्ड के साथ प्लेन में भी बुरा बर्ताव किया था। खबरों की मानें तो एंबर हर्ड ने जॉनी डेप के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट्स भी कोर्ट को पेश किए हैं।
विज्ञापन
बता दें साल 2016 में कोर्ट ने जॉनी डेप को अपनी पत्नी ऐंबर हर्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। हर्ड ने आरोप लगाया था पूरे रिलेशनशिप के दौरान जॉनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है।
साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया।