फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ali Fazal new Hollywood film death on the nile trailer Release

Death On The Nile में नजर आने वाले हैं अली फजल, ये है फिल्म की कहानी, ट्रेलर रिलीज

Wed, 19 Aug 2020 11:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ali Fazal new Hollywood film death on the nile trailer Release
अली फजल - फोटो : ट्विटर

ऋचा चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच अली फजल हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। अली फजल से सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन


अली ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा- मर्डर तो शुरुआत थी। इन मजेदार लोगों के साथ काम करते हुए बहुत मजा आया। डेथ ऑन द नील एक यात्रा रही। फिल्म के पहले ट्रेलर की झलक। 23 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होगी। 
विज्ञापन


बता दें फिल्म में वंडर वुमन फेम एक्ट्रेस गैल गैडट, नेटफ्लिक्स की सीरीज Sex Education से मशहूर हुईं एक्ट्रेस एमा मैकी, ब्लैक पैंथर फेम लिटिशिया राइट जैसे कलाकार फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। अली इस फिल्म में एक सस्पेक्ट के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मिस्र की नील नदी पर चल रहे क्रूज के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिस पर एक मर्डर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अली फजल 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' और 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। अगाथा के कई नॉवेल पर अलग-अलग टाइम पीरियड में फिल्में बनती रही हैं। ये फिल्म भी अगाथा के नॉवेल पर आधारित है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed