Alec Baldwin: 'मैंने बंदूक का ट्रिगर ही नहीं दबाया था', प्रॉप गन से सिनेमैटोग्राफर की मौत के मामले में अभिनेता का जवाब
एलेक ने कहा कि उन्होंने ट्रिगर ही नहीं दबाया था जिस घटना में हलिना की मौत हुई और निर्देशक जोएल डिसूजा घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म की शूटिंग के दौरान गोली चलने से हुई सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स के मौत के मामले में अभिनेता एलेक बाल्डविन ने फिर से अपनी बात रखी है। एलेक ने कहा कि उन्होंने ट्रिगर ही नहीं दबाया था जिस घटना में हलिना की मौत हुई और निर्देशक जोएल डिसूजा घायल हो गए। एक इंटरव्यू में बाल्डविन ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं मालूम है कि रस्ट फिल्म के सेट पर आखिर असली बुलेट आई कहां से। एलेक ने कहा कि, 'मैं कभी किसी पर बंदूक नहीं तान सकता और ट्रिगर तो चला ही नहीं सकता'। फिल्म 'रस्ट' के सेट पर अभिनेता एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) से गलती से गोली चल गई थी।
इस मामले में फिल्म के क्रू मेंबर ने एलेक बाल्डविन पर मुकदमा दायर किया था। यह मुकदमा सहायक निदेशक डेव हॉल और हैन्ना गुटिरेज रीड के लिए भी दायर किया गया। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक फिल्म के सेट से एक चीफ इलेक्ट्रीशियन ने यह लापरवाही का मुकदमा दायर किया।
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सर्ज स्वेतनॉय ने यह आरोप लगाया है कि एलेक बाल्डविन द्वारा चली गोली जिससे हलीना हचिन्स की मौत हुई इससे जोएल डिसूजा भी घायल हुए थे। सर्ज ने कहा कि एक अभिनेता और फिल्म के प्रोड्यूसर गोने के नाते बाल्डविन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए चाहिए था कि प्रॉप गन एक हथियार है।
हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या फिल्म में जो गन इस्तेमाल की जा रही थी, उसमें असली गोलियां भरी हुई थीं। हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है।