Alain Delon dies: नहीं रहा रुपहले परदे का सबसे सुंदर सितारा, परिवार व बच्चों के बीच घर पर ली अंतिम सांस
'द समुराई' और 'बोर्सलिनो' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन का निधन हो गया है। फ्रांसीसी सिनेमा के स्वर्णिम युग के इस सितारे ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'द समुराई' और 'बोर्सलिनो' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन का निधन हो गया है। फ्रांसीसी सिनेमा के स्वर्णिम युग के इस सितारे ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। एलेन के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साथ ही प्रशंसक भी इस दुखद खबर से काफी आहत हैं और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं।
2019 से बिगड़ा स्वास्थ्य!
एलेन डेलन के परिवार की तरफ से जारी किए गए बयान में सूचना दी गई कि उनका डौची में अपने घर पर निधन हो गया। इस दौरान उनके तीनों बच्चे और प्रियजन वहां मौजूद थे। इसके साथ ही परिजनों ने इस दुखद समय में लोगों और मीडिया से गोपनीयता का अनुरोध किया है। जानकारी हो कि साल 2019 में स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद से डेलन का स्वास्थ्य खराब था।
The Real Review: देखिए द रीयल रिव्यू, ‘स्त्री 2’ को मिले चार स्टार और ‘वेदा’, ‘खेल खेल में’ और ‘शेखर होम’ को?
परिवार ने जारी किया बयान
उनके परिवार ने एक बयान में साझा किया, 'एलेन फैबियन, अनौचका, एंथोनी और उनके कुत्ते लूबो को अपने पिता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हुआ है। अपने तीन बच्चों और परिवार के बीच डौची स्थित अपने घर में उनका निधन हो गया।'
MC Stan: नई चमचमाती एसयूवी कार के मालिक बने रैपर एमसी स्टेन, फैंस के साथ तस्वीरें साझा कर जताई खुशी
एलेन डेलन का शानदार काम
कभी सिनेमा के सबसे खूबसूरत पुरुषों में से एक माने जाने वाले डेलन ने 1960 के दशक की 'द लेपर्ड' और 'रोक्को एंड हिज ब्रदर्स' जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने हेनरी वर्न्यूइल की 1963 की फिल्म 'मेलोडी एन सूस-सोल' में जीन गेबिन के साथ अभिनय किया और जीन-पियरे मेलविले की 1967 की 'ले समुराई' में अपने अभिनय से सबका दिल जीता था। हालांकि 1990 के दशक से उनकी फिल्मों में उपस्थिति कम हो गई, फिर भी वे सेलिब्रिटी समाचारों में एक नियमित विषय बने रहे। अपने करियर के दौरान, उन्होंने 90 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।