बीते हफ्ते रिलीज हुई हिंदी की तीन और अंग्रेजी की एक फिल्म का रिव्यू आप अमर उजाला डिजिटल के मनोरंजन सेक्शन में अलग अलग पढ़ चुके हैं। सर आर्थन कॉनन डॉयल के रचे किरदार शेरलॉक होम्स के देसी अनुकूलन शेखर होम को लेकर बनी भद्रलोक की सीरीज का रिव्यू भी हमने आपको परोसा। इस सारे रिव्यूज को पढ़ने के बाद आपने या तो अब तक अपनी पसंदीदा फिल्म देख ली होगी या फिर रविवार को देखने की तैयारी में होंगे। इस भागदौड़ के बीच अगर आपको ये रिव्यू पढ़ने का समय नहीं मिल पा रहा है तो अब हम लेकर आए हैं, द रीयल रिव्यू।
2 of 5
द रीयल रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
द रीयल रिव्यू के दूसरे एपिसोड में ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक व फिल्म समीक्षक ने बीते हफ्ते रिलीज हिंदी फिल्मों ‘स्त्री 2’, ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ की निष्पक्ष समीक्षा की। और, साथ ही जियो सिनेमा एप पर रिलीज वेब सीरीज ‘शेखर होम’ का भी तर्कसहित विश्लेषण किया। इन हिंदी फिल्मों व सीरीज के अलावा अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक चैनलों पर प्रसारित इस साप्ताहिक फिल्म समीक्षा कार्यक्रम में हॉलीवुड फिल्म ‘द यूनियन’ की समीक्षा भी शामिल है, ये फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
3 of 5
स्त्री 2 रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी, अंग्रेजी फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यूज के बीते हफ्ते के सिलसिले में सबसे ज्यादा रेटिंग अमर कौशिक निर्देशित फिल्म ‘स्त्री 2’ को मिली है। फिल्म का रिव्यू सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर ही प्रकाशित हुआ और इस फिल्म की रिव्यू बिल्कुल सटीक रहा है क्योंकि फिल्म को दर्शकों का भी काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को अमर उजाला के फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल ने दिए हैं, पांच में से चार स्टार।
Stree 2 Review: श्रद्धा के आगे नतमस्तक हुआ मैडॉक का पूरा हॉरर यूनिवर्स, अनोखा खेल दिखाएगा सबसे बड़ा खिलाड़ी
4 of 5
'खेल खेल में' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद जो फिल्म रेटिंग के मामले मे नंबर दो पर रही, वह है निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘खेल खेल में’। इस फिल्म को अगर मुदस्सर ने अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जगह किन्हीं नए चेहरों को लेकर बनाया होता तो ये फिल्म शर्तिया हिट फिल्म हो सकती थी। अक्षय कुमार की कतार से फ्लॉप हो रही फिल्मों का असर इस एक अच्छी फिल्म पर सीधा पड़ रहा है। फिल्म के गानों में पंजाबी का ओवरफ्लो भी इसे नुकसान पहुंचा रहा है।
Khel Khel Mein Review: छोटी सी है दुनिया मोबाइल हाथ में है, तुम, कभी तो गिरोगे, कहीं तो फंसोगे तो पूछेंगे हाल!
5 of 5
शेखर होम (वेब सीरीज)
- फोटो : अमर उजाला
बीते हफ्ते हिंदी फिल्मों ‘स्त्री 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ के साथ साथ वेब सीरीज ‘शेखर होम’ के भी खूब चर्चे रहे। औसतन पैंतालिस मिनट के छह एपिसोड की ये सीरीज बीबीसी स्टूडियोज की हिंदुस्तानी शाखा ने वॉयकॉम18 डिजिटल के साथ मिलकर बनाई है। सीरीज पर पैसा भी खूब खर्च किया गया है लेकिन इसकी बंगाली पृष्ठभूमि और उसमें ‘स्पेशल ऑप्स’ के हिम्मत सिंह को एक बंगाली जासूस बनाकर पेश करना दर्शकों को खास पसंद नहीं आया।
Shekhar Home Review: के के मेनन ने धरा शेरलॉक होम्स का देसी रूप, कुर्तों के रंग में खोई श्रीजित-रोहन की सीरीज