{"_id":"6a109fe6c9fa96115b0ca2e6","slug":"aishwarya-rai-bachchan-at-cannes-2026-red-carpet-look-actress-dazzles-in-shimmering-blue-gown-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cannes 2026: आखिरकार कान के रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, नीले गाउन में बला की खूबसूरत दिखीं अभिनेत्री","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Cannes 2026: आखिरकार कान के रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, नीले गाउन में बला की खूबसूरत दिखीं अभिनेत्री
Fri, 22 May 2026 11:57 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 22 May 2026 11:57 PM IST
सार
Aishwarya Rai In Cannes 2026: ऐश्वर्या राय इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में थोड़ा लेट पहुंची हैं। हालांकि उन्होंने अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया है। यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐशवर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विस्तार
काफी इंतजार के बाद आखिरकार ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंच गई हैं। कान महोत्सव 12 मई से जारी है। तभी से उनका इस फेस्टिवल में आने का इंतजार किया जा रहा था। इससे पहले भारत से आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी और डायना पेंटी जैसी कई अभिनेत्रियों ने कान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
ऐश्वर्या ने कान में बिखेरा जलवा
ऐश्वर्या राय नीले रंग के बेहतरीन गाउन में कान महोत्सव में पहुंचीं। उनकी ड्रेस में खास तरह से रिंकल पड़े हैं, इस गाउन में वह जलपरी जैसी लग रही हैं। गाउन के साथ उन्होंने एक दुपट्टा लिया है जो, उनके दोनों हाथों में लिपटा है और जमीन तक लटक रहा है।
विज्ञापन
कैसा है ऐश्वर्या का लुक?
ऐश्वर्या राय ने अपने दोनों हाथों में अंगूठी पहनी है। उनके गले का हार उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने हल्के मेकअप के साथ अपने बाल खुले छोड़े हैं। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या मुस्कुराते हुए नजर आईं।
यूजर्स ने की ऐश्वर्या की तारीफ
ऐश्वर्या राय के गाउन को डिजाइनर मोहित रॉय ने डिजाइन किया है। उनकी तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने उन्हें रानी बताया है। एक और यूजर ने लिखा 'झुक कर सलाम करो। कान की शान आ गई है।' एक और यूजर ने लिखा 'ऐश्वर्या के बिना कान अधूरा है।' एक और यूजर ने लिखा 'कान का सफर अब पूरा हुआ।'
लेट पहुंची ऐश्वर्या
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। हर बार वह अपने लुक से लोगों को हैरान कर देती हैं। इस बार वह थोड़ा लेट पहुंची हैं। बताया जाता है कि वह निजी कारणों से कान में देर से पहुंची हैं।
कहां होता है कान?
आपको बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के शहर कान में हो रहा है। यहां दुनियाभर की कई फिल्मी हस्तियां यहां पहुंचती हैं। इसी कड़ी में भारत से भी कई अभिनेत्रियों ने इसमें हिस्सा लिया है। समारोह का समापन 23 मई को होने वाला है। ऐश्वर्या इसके समापन समारोह से एक दिन पहले पहुंची हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन