एडेल को नहीं हो रहा इस बात पर यकीन, एक साल में घटाया है 20 किलो वजन
15 ग्रैमी पुरस्कार जीतने वालीं गायिका एडेल इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनके लुक में आया अचानक बदलाव जो एक साल में 20 किलो वजन कम करने के कारण आया है। एडेल ने 5 मई, 2020 को अपना 32 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने पर सभी को धन्यवाद देने के लिए अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह काले रंग की मिनी ड्रेस पहने हुए दिखाई दीं।
एडेल अब वजन घटाने के बाद आत्म-जागरूक महसूस कर रही हैं। उनका मानना है कि अब वह उन सारे कीमती ड्रेसेस को पहन पाएंगी जो इससे पहले उनमें फिट नहीं हो पाते थे। एडेल यह मानती हैं कि अब वह सबसे अच्छी दिख रही हैं। हालांकि कभी-कभी वह इसपर विश्वास नहीं कर पाती कि क्या वाकई वह खूबसूरत लग रही हैं जितना लोग कह रहे हैं। वह कहती है कि जब वह खुद को शीशे में देखती हैं तो हैरान रह जाती हैं। उन्हें बहुत सारे नए कपड़े खरीदने में मजा आता है।
एडेल शायद ही कभी सोशल मीडिया पर खुलकर तस्वीरें पोस्ट करती हों लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर एक चौंकाने वाले बदलाव के साथ जब उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की तो फैंस हैरान रह गए।
बता दें एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनकी एल्बम 19 रिलीज हुई थी और इस एल्बम ने उन्हें स्टार बना दिया।
एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने 'हैलो' के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, '25' के लिए बेस्ट पॉप वोकल एलबम के पुरस्कार भी अपने नाम किए। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।
A post shared by Adele (@adele) on