{"_id":"d771f3bc-54d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"actress-swift-not-interested-heavy-makeup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीब नहीं दिखना चाहतीं स्विफ्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अजीब नहीं दिखना चाहतीं स्विफ्ट
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
गायिका टेलर स्विफ्ट अपनी खूबसूरती को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहतीं। उनका कहना है कि वह अपने रहन-सहन को कभी भी इस तरह नहीं बदलेंगी कि वह अजीब दिखने लगें। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी खूबसूरती और बढ़ाने के लिए अपने रूप में कुछ बदलाव किए हैं, तो उन्होंने कहा कि वास्तव में मैंने कोई बदलाव नहीं किए। मैंने कभी भी अपने बालों को नहीं रंगा और मैं इस बात को लेकर भी सुनिश्चित नहीं हूं कि मैं भविष्य में ऐसा कुछ करूंगी।
विज्ञापन
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वैसे स्विफ्ट ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने बालों के साथ प्रयोग करना पसंद है। वह उन्हें खूबसूरत आकार देना पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह इससे बेहतर दिखने लगती हैं।
विज्ञापन