{"_id":"5ce18a6dbdec22076f511406","slug":"a-stranger-kicked-arnold-schwarzenegger-in-south-africa-sports-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को मीडिया के सामने एक शख्स ने मारी फ्लाइंग किक, फैंस ने जताई चिंता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को मीडिया के सामने एक शख्स ने मारी फ्लाइंग किक, फैंस ने जताई चिंता
Sun, 19 May 2019 10:25 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 19 May 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger
- फोटो : TMZ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता से राजनेता बने अर्नाल्ड श्वार्जनेगर पर एक शख्स ने हमला कर दिया। उन पर एक अनजान व्यक्ति ने उस समय फ्लाइंग किक (उछलकर लात मारना) मारी जब वह साउथ अफ्रीका के एक स्पोर्ट्स इवेंट में मौजूद थे। अर्नाल्ड श्वार्जनेगर पर शख्स द्वारा मारी गई इस फ्लाइंग किक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 71 साल के अर्नाल्ड श्वार्जनेगर पर जिस समय ये हमला हुआ उस दौरान वह मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बात करने के दौरान एक शख्स उछलकर आता है और उनपर फ्लाइंग किक मारता है। हमलावर के हमले को देखकर लगता है कि ये उसने सोच-समझकर ऐसा किया था।
अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी दी है। साथ ही फिक्र करने पर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने फैंस का शुक्रिया अदा भी किया। आपको बता दें कि अर्नाल्ड श्वार्जनेगर द टर्मिनेटर, कमांडो और टोटल रिकॉल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह जाने-माने बॉडी बिल्डर भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं एक्टिंग के अलावा अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वह कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर भी हैं।

Thanks for your concerns, but there is nothing to worry about. I thought I was just jostled by the crowd, which happens a lot. I only realized I was kicked when I saw the video like all of you. I’m just glad the idiot didn’t interrupt my Snapchat.
विज्ञापन विज्ञापन— Arnold (@Schwarzenegger) May 18, 2019