फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   9/11 attack film on World Trade Center attack

इन फिल्मों में दिखा 9/11 का दर्द, कुछ ने रुलाया तो कुछ ने देशभक्ति का जज्बा जगाया

Fri, 11 Sep 2020 12:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 11 Sep 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
9/11 attack film on World Trade Center attack
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर - फोटो : file photo

11 सितंबर साल 2001 को उस समय पूरी दुनिया दहल गई थी, जब अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। इस हमले को आतंकी संगठन अलकायदा ने अंजाम दिया था। इस हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवर- साउथ और नार्थ टॉवर ध्वस्त हो गए थे। इस दर्दनाक आतंकी हमले में हजारों लोग मारे गए थे। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के इतिहास में दर्ज हो चुका है। इस आतंकी हमले पर हॉलीवुड और बॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन


फिल्म- यूनाइटेड 93
यह फिल्म साल 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पॉल ग्रीनग्रास ने किया था। यूनाइटेड 93 में चेयेने जैक्सन, पीटर हरमन और रिचर्ड बेकिंस सहित कई सितारे मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म उस हवाई जहाज और उसके यात्रियों की कहानी कहती है जिसे 11 सितंबर 2001 को अलकायदा के आंतकियों ने हाईजैक किया था। 
विज्ञापन


फिल्म- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
निर्देशक ओलिवर स्टोन की यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें दो पुलिस अफसर की कहानी थी जो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के मलबे के नीचे दब गए थे। फिल्म में निकोलस केज, माइकेल पेना, मारिया बेलो और मैगी ग्लिनहाल लीड रोल में थे। 129 मिनट की इस फिल्म के निर्माण में करीब साढ़े छह करोड़ डॉलर का खर्च आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

9/11 attack film on World Trade Center attack
माई नेम इज खान - फोटो : file photo

फिल्म- रीजन ओवर मी
इस फिल्म में एडम सैंडलर, डॉन चीडल, जाडा पिंकेट स्मिथ और लिव टायलर सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म की कहानी ऐसे शख्स की है जिसने 9/11 हमले में अपनी पत्नी को खो दिया था। फिल्म रीजन ओवर मी का निर्देशन माइक बाइंडर ने किया था। 

फिल्म- एक्सट्रीम्ली लाउड एंड इंक्रिडेबल क्लोज
9/11 हमले पर बनी यह भी एक शानदार फिल्म है। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे बेटे की है जो 9/11 हमले में अपने पिता को खो देते है। फिल्म एक्सट्रीम्ली लाउड एंड इंक्रिडेबल क्लोज में टॉम हैंक्स, सैंड्रा बुलॉक, थॉमस हॉर्न, मैक्स वॉन सिडो, वियोला डेविस, जॉन गुडमैन, जेफरी राइट और जो कैलडवेल सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

फिल्म- द रिलेकुएंट फंडामेंटलिस्ट
इस फिल्म की कहानी 9/11 हमले के बाद एक पाकिस्तानी शख्स की है। जो स्ट्रीट पर कॉर्पोरेट सफलता हासिल करना चाहता है। हालांकि, वह अपने सपने और अपने विश्वासों के बीच संघर्ष में खुद को उलझा हुआ पाता है। इस फिल्म में रिज अहमद और केट हडसन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मोहसिन हामिद ने किया है। यह फिल्म साल 2012 में आई थी। 

डॉक्यूमेंट्री- इनसाइड द ट्विन टॉवर्स
रिचर्ड डेल की द्वारा निर्देशित ये स्पेशल डॉक्यूमेंट्री 2006 में रिलीज हुई थी, इसमें दिखाया गया था कि किस तरह अमेरिकन 11 और यूनाइटेड 175  वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराए थे।

फिल्म- माई नेम इज खान
हिंदी सिनेमा में भी माई नेम इज खान और न्यूयॉर्क जैसी सफल फिल्में 9/11 हमले के इर्द-गिर्द बुनाई गई हैं। फिल्म माई नेम इज खान फिल्में 9/11 हमले के बाद अमेरिका में मुसलमानों की दुर्दशा पर आधारित थी। यह फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म थी जिसने केवल चार सप्ताह में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।


पढ़ें: मशहूर अभिनेता केविन डॉब्सन का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed