फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   75th Emmy Awards Nomination premiere Streaming partner where and how to watch star studded night show

75th Emmy Awards: एमी अवॉर्ड्स का इंतजार खत्म! जानें कब और कहां देख सकेंगे शो?

Sun, 14 Jan 2024 08:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 14 Jan 2024 08:11 AM IST
सार

पिछले साल एमी अवॉर्ड्स के 75वें संस्करण को टाल दिया गया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत के साथ ही इसकी धूम देखने को मिलने वाली है। आइए जान लेते हैं कि आप इसका लुत्फ कब और कहां उठा सकेंगे-

विज्ञापन
75th Emmy Awards Nomination premiere Streaming partner where and how to watch star studded night show
75वां एमी अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमी अवॉर्ड्स का 75वां संस्करण पिछले साल 18 सितंबर को आयोजित होने वाला था। हालांकि, अभिनेताओं और लेखकों की हड़ताल के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इंतजार लंबा रहा, जिसका आनंद भी दोगुना होने वाला है। टेलीविजन की दुनिया में अकादमी पुरस्कारों की तरह महत्व रखने वाले इस बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड शो के आयोजन की तारीख से पर्दा हट गया है। दुनियाभर में फैले टीवी फैंस इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। आइए इसके आयोजन की तारीख और हर एक अपडेट पर गौर फरमा लेते हैं- 

विज्ञापन

एंथोनी एंडरसन होंगे मेजबान

75वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स करीब आ रहे हैं। साथ ही फैंस अपने पसंदीदा टीवी कलाकार को एमी अवॉर्ड्स से सम्मानित होते देखने की इच्छा लिए बैठे हैं। यह अवॉर्ड समारोह निश्चित रूप से म्यूजिक, रेड कार्पेट और मनोरंजन का सटीक तालमेल लेकर आएगा। नेशनल अकादमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा आयोजित एमी का 75वां संस्करण लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में होगा। एंथोनी एंडरसन सोमवार (15 जनवरी) को लॉस एंजिल्स में एल.ए. लाइव के पीकॉक थिएटर से 75वें वार्षिक एमी अवार्ड्स की लाइव मेजबानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब और कहां देखें शो?

75वां एमी अवॉर्ड्स सोमवार, 15 जनवरी को रात 8 बजे प्रसारित होगा। ईटी/शाम 5 बजे फॉक्स पर पीटी और अगले दिन हुलु पर स्ट्रीम होगा। एमी को डायरेक्ट टीवी स्ट्रीम, फूबो, स्लिंग टीवी (चुनिंदा स्थानों पर) और लाइव टेलीविजन की पेशकश करने वाले अन्य प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन

नॉमिनेशन लिस्ट- 


'सक्सेशन' और 'द लास्ट ऑफ अस' के बीच कड़ी टक्कर

टेलीविजन सीरीज 'सक्सेशन' को 27 नामांकन मिले हैं। 'द लास्ट ऑफ अस' को 24 नामांकन मिले। ऐसे ही बहुत से शोज हैं, जिनमें एमी जीतने की जंग देखने को मिलेगी। इस बार का अवार्ड्स काफी खास भी है। इसके पीछे कारण यह है कि यह अपने 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके लिए खास तैयारियां की गई है। पूरे विश्व के फैंस अपने पसंदीदा शो को मंच दिलाने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed