{"_id":"5d85dd0e8ebc3e93a629a47b","slug":"22-year-old-kodi-lee-blind-and-autistic-singer-won-americas-got-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 वर्षीय दृष्टिहीन Kodi Lee ने जीता अमेरिकाज गॉट टैलेंट, देखें फिनाले की जानदार परफॉर्मेंस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
22 वर्षीय दृष्टिहीन Kodi Lee ने जीता अमेरिकाज गॉट टैलेंट, देखें फिनाले की जानदार परफॉर्मेंस
Sat, 21 Sep 2019 01:51 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Kodi Lee
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकाज गॉट टैलेंट के 14वें सीजन के विनर का नाम सामने आ चुका है। इस सीजन को सिंगर- पियानिस्ट दृष्टिहीन कोडी ली ने जीता है। बता दें कि कोडी ने पूरे सीजन एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीता है। विजेता के नाम की घोषणा करने के बाद जब शो के एंकर टेरी क्रिस ने ली से पूछा कि वौ केसा महसूस कर रहे हैं तो ली ने जवाब में कहा- मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है, मैं बहुत ज्यादा अच्छा महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोडी ली ने मुंबई के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल, वॉइसेस ऑफ सर्विस ग्रुप, डेट्रॉइट युथ क्वायर, रायन नीलमिलर, एमान बीशा, टाइलर बटलर-फिगुएरोआ को मात दी है। गौरतलब है कि शो को जुलिआना हफ, गैब्रिएला यूनियन और Howie Mandel जज करते हैं।
विज्ञापन
वहीं इसके साथ ही बात मुंबई के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल की करें तो ये ग्रुप स्टार प्लस के रिएलिटी शो डांस प्लस 4 नजर आ चुका है। इस हिप हॉप ग्रुप को धर्मेश सर ने मेंटर किया था और ये क्रू फाइनल फोर में शामिल हुआ था।