फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood famous reggae singer and actor Jimmy Cliff, reggae dies at the age of 81 year

हॉलीवुड के मशहूर रेगे गायक और अभिनेता जिमी क्लिफ का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 24 Nov 2025 08:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 24 Nov 2025 08:14 PM IST
सार

Jimmy Cliff Passed Away: प्रसिद्ध गायक और अभिनेता जिमी क्लिफ का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी आवाज ने रेगे को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
Hollywood famous reggae singer and actor Jimmy Cliff, reggae dies at the age of 81 year
जिमी क्लिफ - फोटो : एक्स

विस्तार

जिमी क्लिफ एक शानदार रेगे गायक और अभिनेता थे। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। जिमी क्लिफ को मशहूर फिल्म ‘द हार्डर दे कम’ में एक्टिंग के लिए भी पहचाना जाता था। 

विज्ञापन


पत्नी ने दी निधन की जानकारी
सिंगर-एक्टर जिमी क्लिफ की पत्नी ने गायक के आधिकारिक इंस्टाग्राम से आज सोमवार को एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि जिमी क्लिफ निमोनिया बीमारी से लंबे से ग्रसित थे। इस कारण उनकी मृत्य हो गई और वो अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jimmy Cliff Official (@jimmycliff)

फैंस का जताया आभार
इस पोस्ट में दिवंगत सिंगर-एक्टर की पत्नी ने लिखा, 'दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों से निवेदन है कि कृपया जान लें कि आपका समर्थन उनके पूरे करियर में उनकी ताकत रहा है।' आगे उन्होंने अपने दिवंगत पति के सभी प्रशंसक के प्यार के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: ‘एक सिनेमाई युग का अंत हो गया’, राष्ट्रपति से लेकर सेलेब्स तक ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

कौन थे जिमी क्लिफ?
जिमी क्लिफ जमैका के रहने वाले थे। बचपन से ही उनका संगीत के प्रति गहरा लगाव थे। वे अपनी किशोरावस्था में ही किंग्स्टन के उभरते संगीत जगत में शामिल हो गए और 1960 के दशक में एक ऐसे आंदोलन का नेतृत्व किया जिसमें बॉब मार्ले, टूट्स हिबर्ट और पीटर तोश जैसे भावी सितारे शामिल थे। 1970 के दशक के शुरुआती वर्षों में, उन्होंने निर्देशक पेरी हेनजेल की एक महत्वाकांक्षी फिल्म में अभिनय के प्रस्ताव को स्वीकार किया। इसमें उन्होंने रेगे संगीतकार, इवानहो इवान मार्टिन का किरदार निभाया, जो अपने करियर में गिरावट आने पर अपराध की दुनिया में चला जाता है। हेनजेल ने इस फिल्म का नाम 'द हार्डर दे कम' रखा। इसने क्लिफ को काफी पहचान दी थी। इसके अलावा जिमी के 'मेनी रिवर्स टू क्रॉस', 'यू कैन गेट इट इफ यू रियली वांट' और 'वियतनाम' जैसे गानों ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed