फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood adventure Kingdom of the Planet of the Apes Trailer out war between apes and humans know about fil

Kingdom of the Planet: हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट' का ट्रेलर जारी, वानरों और इंसानों के बीच होगी जंग

Mon, 12 Feb 2024 11:54 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 11:54 AM IST
सार

'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म की कहानी जोश फ्रीडमैन, रिक जाफा, अमांडा सिल्वर और पैट्रिक ऐसन ने लिखी है, जो 10 मई को 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Hollywood adventure Kingdom of the Planet of the Apes Trailer out war between apes and humans know about fil
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। सोमवार को इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया। 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म बिल्कुल नए एक्शन और एडवेंचर के साथ नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन वेस बॉल ने किया है, जिन्होंने वानरों के ग्रह के साम्राज्य और इंसान के बीच उनके संघर्ष को दिखाया गया है।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं, वहीं इसको रिलीज को लेकर हॉलीवुड फैंस में उत्साह काफी बढ़ गया है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट' में  ओवेन टीग, फ्रेया एलन और केविन डूरंड का अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी जोश फ्रीडमैन, रिक जाफा, अमांडा सिल्वर और पैट्रिक ऐसन ने लिखी है। यह फिल्म 10 मई को 2024 को यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Deadpool & Wolverine Teaser: 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का टीजर जारी, सुपरहीरोज के एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वानरों और इंसानों के बीच जंग
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि अतीत में वानर और इंसान साथ में रहते हैं। ट्रेलर में वानर इसांन की तरह बोल रहे हैं और घोड़े दौड़ा रहे हैं, लेकिन जैसे ही इस वानर ग्रह का एक अत्याचारी वानर नेता अपने साम्राज्य का निर्माण करता है, वह इंसानों को गुलाम बनाना शुरू कर देता है, उनसे बदला लेने के लिए वह इंसानों के साथ बेहताशा जुल्म करता है। इसके बाद शुरू होती है वानरों और इंसानों के बीच जंग।
Right wing: राइट विंग के सदस्यों ने किया डाॅक्युड्रामा का विरोध, बोले इंडियन आर्मी की गलत छवि पेश की गई
 
विज्ञापन

एक युवा वानर इंसानों का दे रहा है साथ
इस दौरान उनके कबीले का एक युवा वानर एक लड़की का साथ देता और उसे भी उनका जुल्म सहना पड़ता है। फिल्म के ट्रेलर में गजब का रोमांच और एक्शन दिखाया गया, जिससे उम्मीद है कि फिल्म देखकर दर्शकों जबर्दस्त एडवेंचर का आनंद ले पाएंगे।



The Indrani Mukerjea Story: द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी का ट्रेलर जारी, शीना मर्डर केस का हर पन्ना खोलेगी सीरीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed