फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   hollywood actress and singer miley cyrus on hannah montana songs disney controversy

Miley Cyrus: खुद के गानों पर ही नहीं था 'हैना मोंटेना' फेम माईली सायरस को हक, सालों बाद छलका दर्द

Sun, 08 Jun 2025 03:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 08 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

Miley Cyrus On Hannah Montana Songs: हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस माईली सायरस ने हाल ही में अपने पॉपुलर शो 'हैना मोंटेना' के गाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई सालों तक अपने ही गानों को गाने की इजाजत नहीं थी। 

विज्ञापन
hollywood actress and singer miley cyrus on hannah montana songs disney controversy
माईली सायरस - फोटो : इंस्टाग्राम- @mileycyrus

विस्तार

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस माईली सायरस ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानकर उनके फैंस जरूर चौंक जाएंगे। डिजनी चैनल के पॉपुलर शो 'हैना मोंटेना'  से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली माईली ने कहा कि जब उन्होंने डिजनी छोड़ा, तो उन्हें उस शो के गाने पर परफॉर्म करने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन


शो से मिला बेशुमार स्टारडम
साल 2006 से 2011 तक चला ये शो माईली साइरस के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। एक आम लड़की और एक सुपरस्टार की दोहरी जिंदगी को दर्शाता ये किरदार हर उम्र के दर्शकों को खूब पसंद आया। लेकिन जब शो खत्म हुआ और माईली ने डिजनी से अलग राह पकड़ी, तब उन्हें झटका तब लगा जब पता चला कि वो शो के गानों को कहीं भी सार्वजनिक तौर पर गा नहीं सकतीं।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5: चेहरे पर मास्क; हाथ में माइक, अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ देखकर आ रहे लोगों से लिया रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


माईली का सालों बाद छलका दर्द
माईली ने बताया कि उन्हें ये बात भले ही ज्यादा खलती न हो, क्योंकि वो उस दौर से आगे बढ़ चुकी थीं, लेकिन ये जानकर दुख जरूर हुआ कि जिन गानों में उनकी आवाज है, जो उनके चेहरे से जुड़े हैं, उन्हें ही उन्हें गाने की अनुमति नहीं थी।

पॉडकास्ट में किया खुलासा
एक पॉडकास्ट शो पर बात करते हुए माईली ने कहा कि ‘ऐसा नहीं है कि मैं इन गानों को गाना चाहती थी, लेकिन मेरे पास ऑप्शन भी नहीं था। ‘वी कैन्ट स्टॉप’ और ‘व्रेकिंग बॉल’ जैसे गानों के बीच 'द बेस्ट ऑफ बोथ वर्ल्ड्स' फिट नहीं बैठता, लेकिन फिर भी ये मेरी ही आवाज और मेरा ही चेहरा था।

hollywood actress and singer miley cyrus on hannah montana songs disney controversy
माईली सायरस - फोटो : इंस्टाग्राम- @mileycyrus

डिजनी लीजेंड बनने के बाद मिला सम्मान
हालांकि साल 2024 में माईली साइरस को डिजनी द्वारा 'डिजनी लीजेंड' के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद उन्हें ‘हैना मोंटेना’ के गानों को परफॉर्म करने का हक भी मिल गया। माईली ने इसे ‘कूल’ अनुभव बताया और कहा कि इस सम्मान ने उन्हें फिर से अपने अतीत से जुड़ने का मौका दिया। बता दें डिजनी लीजेंड टाइटल एक विशेष सम्मान है, जो उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने डिजनी की विरासत में अहम भूमिका निभाई हो। माइली के लिए ये सम्मान भावनात्मक रूप से काफी मायने रखता है, क्योंकि ये उनके करियर की शुरुआत का प्रतीक है।

अब नए सफर पर माईली सायरस
अब माईली साइरस नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट है एक 55 मिनट लंबा विजुअल एल्बम जिसका नाम है ‘समथिंग ब्यूटीफुल’। ये एल्बम 13 गानों से सजा हुआ है और 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा। अमेरिका में यह पहले 12 जून को स्क्रीन पर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed