फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hina Khan Post A Cryptic Story On Pune Murder Case Says You Could Have Spared Him

पुणे किले हत्याकांड पर हिना खान का रिएक्शन, पोस्ट कर जाहिर किया गुस्सा; कहा- ‘उसकी जान बचाई जा सकती थी…’

Wed, 24 Jun 2026 07:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 24 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

Pune Murder Case: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पुणे के लोहगढ़ किले पर हुए चौंकाने वाले मर्डर केस दुख और हैरानी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Hina Khan Post A Cryptic Story On Pune Murder Case Says You Could Have Spared Him
पुणे हत्याकांड पर हिना खान का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिना खान ने पुणे मर्डर केस पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही इस घटना को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने विचार रखे हैं। 

विज्ञापन

स्टोरी शेयर कर जाहिर किया दुख
हिना खान ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हो जाते हैं।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा लगता है कि सच स्वीकार करने से ज्यादा आसान किसी की जान लेना हो गया है। तुम उसकी जान बचा सकते थे, बस एक सच बोलकर… और अपनी जिंदगी किसी के साथ भी जी सकते थे। क्यों? अफसोस।’

विज्ञापन
विज्ञापन

हिना का यह रिएक्शन उस समय आया है, जब पुलिस ने खुलासा किया कि जो मामला पहले ट्रैकिंग हादसा लग रहा था, वह असल में एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

ट्रैकिंग से मर्डर केस तक का सफर
पुलिस के मुताबिक, 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की 18 जून को मौत हो गई थी। वह पुणे के लोहगढ़ किले पर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआत में उनकी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस को बताया था कि फोटो लेते समय उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए।

लेकिन बाद में जांच के दौरान किले के CCTV फुटेज में एक शख्स नजर आया, जिसने 33 डिग्री की गर्मी में भी हूडी पहन रखी थी और वह केतन और सिया का पीछा कर रहा था। बाद में उसकी पहचान 22 साल के चेतन चौधरी के रूप में हुई।

Hina Khan Post A Cryptic Story On Pune Murder Case Says You Could Have Spared Him
पुणे मर्डर केस - फोटो : सोशल मीडिया

मर्डर की साजिश का खुलासा
पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन के बीच पहले से रिश्ता था, लेकिन उन्होंने सगाई तोड़ने का फैसला नहीं लिया। पूछताछ में चेतन ने बताया कि सिया परिवार की बदनामी के डर से शादी तोड़ना या भागना नहीं चाहती थी।

पुलिस का यह भी कहना है कि सिया पिछले कुछ हफ्तों से केतन को बार-बार लोहगढ़ किले चलने के लिए कह रही थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि 18 जून को इसी साजिश को अंजाम दिया गया। फिलहाल सिया और चेतन दोनों पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed