फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Himesh Reshammiya produced movie badass ravi kumar know his source of income and net worth

Himesh Reshammiya: अपनी नेटवर्थ का 26% लगाकर हिमेश ने बनाई 'बैडएस रवि कुमार', कहां से लाए इतनी मोटी रकम?

Fri, 07 Feb 2025 06:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2025 06:51 PM IST
सार

Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म एक अच्छे-खासे बजट में बनाई गई है। काफी लंबे समय से किसी बड़ी फिल्म में नजर ना आने और ना कोई म्यूजिक देने के बावजूद भी हिमेश ने पूरी एक फिल्म प्रोड्यूस की। ऐसे में लोगों के मन में उनके इनकम के सोर्स को लेकर एक सवाल उठता है कि इतनी रकम उनके पास कहां से आई। आइए जानते हैं अभिनेता और गायक के इनकम के सोर्स…

विज्ञापन
Himesh Reshammiya produced movie badass ravi kumar know his source of income and net worth
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

हिमेश रेशमिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि लंबे समय से हिमेश ने ना किसी बड़ी फिल्म में काम किया है और ना ही म्यूजिक दिया है। आखिर एक फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए उनके पास पैसे आए कहां से ? इस खबर में जानिए हिमेश रेशमिया कहां-कहां से इनकम जनरेट करते हैं?

विज्ञापन


हिमेश के प्रमुख इनकम के सोर्स
फिल्मों में गीत गाने के अलावा हिमेश के पास खुद का एक म्यूजिक स्टूडियो भी है। उन्होंने साल 2021 में अपना म्यूजिक लेबल हिमेश रेशमिया मेलोडीज लॉन्च किया। इस लेबल पर हिमेश के गाने यूट्यूब पर उपलब्ध हैं, जो उनकी कमाई में इजाफा करते हैं। इसके अलावा हिमेश म्यूजिक रियलिटी शो से भी मोटी रकम वसूलते हैं। बतौर कंपोजर भी हिमेश अच्छी-खासी फीस चार्ज करते हैं। इन सभी श्रोतों से उनकी नेटवर्थ में इजाफा होता है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar X Review: यूजर्स पर छाया हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का खुमार, लोगों ने बताया पैसा वसूल फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Himesh Reshammiya produced movie badass ravi kumar know his source of income and net worth
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम @realhimesh

हिमेश रेशमिया की नेटवर्थ
गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया के नेटवर्थ की बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लगभग 75 करोड़ रुपये के आस पास है। हिमेश ने अब तक अपने करियर में आठ सौ से ज्यादा गाने गाए हैं। साथ ही 120 गानों को कंपोज भी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश एक गाना गाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये की फीस वसूलते हैं।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar: थिएटर में हिमेश के गानों पर थिरके लोग, मुंबई के गेयटी गैलेक्सी से वीडियो वायरल


प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया के पास मुंबई में अच्छी-खासी प्रॉपर्टी भी है। अभिनेता के पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट है। उनके पास लग्जरी कारों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है। रिपोर्ट्स की मानें तो हिमेश के पास बीएमडब्ल्यू सहित कई महंगी कारें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed