फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actress Richa Chadha share a Glimpse Of Her Baby Bump With Her pet See Viral video

Richa Chadha: प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद ऋचा चड्ढा ने साझा किया खूबसूरत वीडियो, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Sat, 17 Feb 2024 08:23 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 17 Feb 2024 08:23 PM IST
सार

ऋचा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
Heeramandi actress Richa Chadha share a Glimpse Of Her Baby Bump With Her pet See Viral video
ऋचा चड्ढा - फोटो : Social Media

विस्तार

ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। ऋचा और अली फजल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बीते दिनों दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस बीच अब ऋचा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


वीडियो साझा कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अभिनेत्री ने सोफे पर आराम करते हुए अपने बेबी बंप की एक झलक दिखाई है। वीडियो में ऋचा अपने पेट के साथ खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्यारे, गुलाबी नसों वाले कान, सूती दुपट्टा और म्याऊं, मामा का चिपकू।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pushpa: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, निर्माताओं ने जाहिर की खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
कपल ने यह खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। ऋचा और अली ने नौ फरवरी को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए इस बात की जानकारी दी। 1+1=3 लिखे हुए एक फोटो के साथ अली ने इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा था, 'एक छोटे से दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज होती है।'

ऋचा चड्ढा का वर्कफ्रंट 
ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को हाल ही में उनकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फुकरे 3' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, अभिनेत्री की आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो ऋचा, संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। इस सीरीज का प्रीमयर नेटफ्लिक्स पर इसी वर्ष होगा। इसमें ऋचा के आलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: JD Majethia: जेडी मजेठिया ने पायरेसी पर फोड़ा 'खिचड़ी 2' के फ्लॉप होने का ठीकरा, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed