फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi Actress Manisha Koirala reveals famous Photographer Scolded her as she refused to pose in bikini

Manisha Koirala: बिकिनी में पोज देने से इनकार करने पर फोटोग्राफर ने लगाई थी मनीषा को डांट, अभिनेत्री का खुलासा

Mon, 08 Jul 2024 03:56 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 08 Jul 2024 03:56 PM IST
सार

'हीरामंडी' की अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार एक मशहूर फोटोग्राफर ने उनसे टू-पीस बिकिनी में पोज देने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Heeramandi Actress Manisha Koirala reveals famous Photographer Scolded her as she refused to pose in bikini
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनीषा कोइराला इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अपने अभिनय के लिए सराहना बटोर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने करियर की शुरुआती कहानी से प्रशंसकों को रूबरू कराया। उन्होंने एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार एक मशहूर फोटोग्राफर ने उनसे टू-पीस बिकिनी में पोज देने के लिए कहा था। हालांकि, वे तैराकी के लिए बिकिनी पहनती हैं, लेकिन उन्होंने फोटोशूट के लिए मना कर दिया।

विज्ञापन


फिल्मों के लिए नहीं करेंगी यह काम
हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, 'मेरे करियर की शुरुआत में ही मुझे तस्वीरें लेने के लिए कहा गया था और वहां एक बहुत प्रसिद्ध फोटोग्राफर थे। मैं अपनी मां के साथ गई थी और शुरू में उस फोटोग्राफर ने कहा, 'तुम अगली सुपरस्टार हो और यह और वह।' फिर वह मेरे पास एक टू-पीस बिकिनी लेकर आया और मुझे इसे पहनने के लिए कहा। मैंने उससे कहा, 'सर, मैं इसे तब पहनती हूं, जब मैं समुद्र तट पर जाती हूं या तैराकी के लिए जाती हूं, लेकिन अगर मुझे फिल्मों में आने के लिए इस तरह से जाना है तो मैं इसे नहीं चाहती और मैं इसे नहीं पहनूंगी।
विज्ञापन

SC: 'पहले विशेषज्ञों की सलाह लें', फिल्मों में दिव्यांगों के फिल्मांकन पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटोग्राफर ने कही यह बात
जब मनीषा ने अपनी आपत्ति जताई, तो फोटोग्राफर ने उन्हें डांटा। उन्होंने बताया, 'मैंने उससे कहा कि या तो तुम मुझे पूरे कपड़े पहनाकर फोटो खींचो, नहीं तो मैं...' मुझे याद है कि उन्होंने मुझे एक बड़ा डायलॉग दिया था। उसने कहा, 'जो मिट्टी पिघलने से शर्मिंदगी हो, उससे मूर्ति कैसे बनाऊं'। मैं उसे नहीं भूली हूं।'
Darshan Case: पर्याप्त सबूत मिलने पर दाखिल होगी चार्जशीट, रेणुकास्वामी हत्याकांड में गृह मंत्री ने दी अपडेट

स्टार बनने के बाद फोटोग्राफर ने लीं तस्वीरें
मनीषा ने 90 के दशक में कुछ लोगों की मानसिकता के बारे में बात की। उन्हें याद आया कि कैसे उसी फोटोग्राफर को उनकी फिर से तस्वीरें लेनी पड़ीं, जब वे बड़ी स्टार बन गईं। फिर उस फोटोग्राफर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'ओह, मुझे पता था कि तुम एक बड़ी स्टार बनने जा रही हो।' हालांकि, मनीषा उनके व्यवहार से खुश नहीं थीं, लेकिन वे यह भी समझती थीं कि वे किस तरह से आए थे। उन्होंने कहा, 'उस व्यक्ति के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए, लेकिन उनका विवेक स्तर ऐसा था। उनका व्यक्तित्व ऐसा था, इसलिए उन्होंने ऐसा व्यवहार किया।'
Kalki 2898 AD: 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ी 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed