फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Renukaswamy murder case home minister said Chargesheet will registered after gathering sufficient evidence

Darshan Case: पर्याप्त सबूत मिलने पर दाखिल होगी चार्जशीट, रेणुकास्वामी हत्याकांड में गृह मंत्री ने दी अपडेट

Mon, 08 Jul 2024 01:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 08 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा है कि पर्याप्त सबूत होने के बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस हत्याकांड के आरोपी दर्शन थुगुदीपा, उनकी करीबी दोस्त पवित्रा और 15 अन्य लोग 18 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। 
 

विज्ञापन
Renukaswamy murder case home minister said Chargesheet will registered after gathering sufficient evidence
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने अपना बयान जारी किया है। गृह मंत्री ने सोमवार को कहा है कि पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस हत्याकांड में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा,  उनकी करीबी दोस्त पवित्रा और 15 अन्य लोग आरोपी हैं। फिलहाल, सभी आरोपी 18 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


पर्याप्त सबूत होने पर चार्जशीट होगी दाखिल
बातचीत में कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, ‘आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है, सबूत जुटाए जा रहे हैं, उसके बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।’ वहीं एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा, ‘क्या मीडिया के कहने पर इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रक्रियाएं हैं, पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस मामले में किसी को बचाने की जरूरत नहीं है और ऐसा नहीं किया जाएगा।’
विज्ञापन

Game Changer: राम चरण की गेम चेंजर पर आई नई जानकारी, खुद निर्देशक ने दिया ये बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


पवित्रा को भेजे थे अश्लील संदेश
पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे अभिनेता दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास मिला था।

गंभीर चोटों की वजह से हुई थी रेणुकास्वामी की मौत
कथित तौर पर 8 जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने  रेणुकास्वामी को यह कहकर बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।
SC: 'पहले विशेषज्ञों की सलाह लें', फिल्मों में दिव्यांगों के फिल्मांकन पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed