Heeramandi: नाजुक दिल है ‘बिब्बोजान’, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भंसाली की तारीफों के बांधे पुल
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की अदाकारा अदिति राव हैदरी ने अपने किरदार ‘बिब्बोजान’ के बारे में बात की। अदिति ने सीरीज के निर्देशक और निर्माता की जमकर तारीफ की और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।
विस्तार
संजय लीला भंसाली ने वेब सीरीज की दुनिया में ‘हीरामंडी’ से कदम रख दिया है। यह वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। इन दिनों भंसाली की ‘हीरामंडी’ की चर्चा चारों तरफ है। एक साक्षात्कार में निर्देशक ने बताया था कि ‘हीरामंडी’ का सेट उनका अब तक का सबसे बड़ा सेट है। तीन एकड़ में बने इस सेट को 700 मजदूरों ने सात महीने में तैयार किया है। दरअसल, हीरामंडी अंग्रेजों के जमाने के भारत के लाहौर में रहने वाली तवायफों की कहानी है। अब वेब सीरीज की अदाकारा अदिति राव हैदरी ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के तारीफों के पुल बाधें हैं। अदिति इस सीरीज में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभा रही हैं।
नाजुक दिल है ‘बिब्बोजान’
अभिनेत्री ‘हीरामंडी’ की दुनिया के बारे में बात करते हुए अपने किरदार ‘बिब्बोजान’ के बारे में बताती हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘बिब्बोजान’ बहुत ही मासूम, ईमानदार और नाजुक दिल है।
Anne Hathaway: कभी रात-रात भर प्रियंका को गूगल करती थीं ऐनी हैथवे, अब साथ काम करने के सवाल पर दिया ये जवाब
भंसाली के तारीफों के बांधे पुल
इस दौरान अभिनेत्री ने ‘हीरामंडी’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए उनके मार्गदर्शन और प्रेम के लिए उनका आभार जताया। अभिनेत्री ने भंसाली के साथ अपने काम के अनुभवों को भी साझा किया। एएनआई को दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा कि संजय सर केवल फिल्म निर्माता नहीं है, वह प्रेरणा के प्रतीक हैं। उनका मार्गदर्शन निर्देश से बढ़कर है। वह आपको रचनात्मकता के भूल भुलैया में ले जाते हैं।
इन सितारों से सजी है ‘हीरामंडी’
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ सितारों से सजी है। सीरीज में अदिति के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, ताहा शाह बदुशा, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है। फैंस बेसब्री के साथ भंसाली की इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।
Govinda: आरती की शादी में पहुंचे चीची मामा, कश्मीरा ने छूए ससुर गोविंदा के पैर, जुड़वा बच्चों को दिया आर्शीवाद