फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Idea of You actress Anne Hathaway want to work with Priyanka Chopra both are Bulgari brand ambassadors

Anne Hathaway: कभी रात-रात भर प्रियंका को गूगल करती थीं ऐनी हैथवे, अब साथ काम करने के सवाल पर दिया ये जवाब

Fri, 26 Apr 2024 01:58 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 26 Apr 2024 01:58 PM IST
सार

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के कई कलाकार भी उनके साथ काम करना चाहते हैं। हाल में ही अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने प्रियंका के साथ काम करने की इच्छा जताई है। 
 

विज्ञापन
The Idea of You actress Anne Hathaway want to work with Priyanka Chopra both are Bulgari brand ambassadors
प्रियंका चोपड़ा और ऐनी हैथवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी हैथवे बीते कुछ समय में कई बार साथ दिखाई दे चुके हैं। दोनों ही लग्जरी ब्रांड बुलगारी की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसलिए दोनों का कई बार आमना-सामना हो जाता है। उनके फैंस भी दोनों अभिनेत्रियों को किसी फिल्म में साथ काम करते देखना चाहते हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान ऐनी ने प्रियंका के साथ काम करने की संभावनाओं को लेकर जवाब दिया है।
विज्ञापन


साथ काम करने को हैं तैयार
हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी ने कहा कि अभी तक उनके बीच इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन वह प्रियंका साथ में काम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे बीच कई बातों पर चर्ची हुई, लेकिन अभी कुछ खास निकल कर नही आया है। हालांकि,अब हम क्या कर सकते हैं और कैसे इसे संभव कर सकते हैं, ये सोचना है। मैं साथ काम करना पसंद करुंगी और मेरा दिमाग इसे लेकर तेजी से दौड़ रहा है। मैं और प्रियंका जब भी साथ जुड़ते हैं तो मैं आपको बता दूंगी'।
विज्ञापन

Govinda: आरती की शादी में पहुंचे चीची मामा, कश्मीरा ने छूए ससुर गोविंदा के पैर, जुड़वा बच्चों को दिया आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐनी ने बताया खुद को प्रियंका का फैन
साल 2022 में ब्लैकपिंक के साथ बुलगारी इवेंट पर और साल 2023 में जैंडेया के साथ पुनर्मिलन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों काफी गर्मजोशी से मिले थे। इसके बाद दोनों ने साथ में पोज देकर तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। अपने इंटरव्यू के दौरान ऐनी और प्रियंका ने हमेशा एक-दूसरे के लिए प्यार जताया है। ऐनी ने हमेशा खुद को प्रियंका का फैन बताया है। एक बार तो उन्होंने यह भी कहा था कि वह हर रात प्रियंका को गूगल पर सर्च करती हैं।

Tamannaah Bhatia: IPL अवैध स्ट्रीमिंग विवाद के बीच फिर चर्चा में हैं तमन्ना, 'ओडेला 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट



प्रियंका के स्कीन केयर रुटीन से हैं प्रभावित
साल 2019 में अपनी फिल्म सेरेनिटी विद मैथ्यू के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में ऐनी ने प्रियंका को लेकर बात की थी। ऐनी ने कहा था कि प्रियंका अपने त्वचा की जिस तरह से देखभाल करती हैं, उससे वह काफी प्रभावित हैं। वह प्रियंका के स्कीन केयर रुटीन के बारे में गूगल करती थीं। प्रियंका के स्किन केयर से संबंधित टिप्स के लिए वह पूरी रात प्रियंका के बारे में जानकारियां ढूंढती रहती थीं। निकोलस गैलिट्जिन के साथ ऐनी की फिल्म 'द आइडिया ऑफ यू' हाल में ही रिलीज हुई है। वहीं, प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में व्यस्त हैं। 

Parineeti Chopra: 'मेरा वजन बढ़ते ही लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दीं', परिणीति चोपड़ा का छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed