फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   harvey weinstein drops lawsuit against brother bob financial feud and ongoing legal battle

Harvey Weinstein: हार्वे वाइंस्टीन की भाई बॉब के खिलाफ कानूनी लड़ाई खत्म, हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने वापस लिया केस

Tue, 22 Jul 2025 03:11 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 22 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

Harvey Weinstein drops suit against brother Bob: हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन ने अपने भाई बॉब के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई को खत्म कर दिया है। उन्होंने अपना केस वापस ले लिया है। 
 

विज्ञापन
harvey weinstein drops lawsuit against brother bob financial feud and ongoing legal battle
हार्वे वाइंस्टीन - फोटो : IMDb

विस्तार

हॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर रहे हार्वे वाइंस्टीन पर साल 2017 में यौन उत्पीड़न के कई गंभीर आरोप लगे थे। एक के बाद एक दर्जनों महिलाओं के आरोपों ने निर्माता की छवि को पूरी तरह से खराब कर दिया था। उन्हें कभी ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों के पीछे की बड़ी ताकत माना जाता था। लेकिन उन पर कई गंभीर आरोपों के साथ ही एक पारिवारिक लड़ाई भी शुरू हो गई थी, जो अब कानूनी मोड़ पर खत्म होते हुए नजर आ रही है। 
विज्ञापन


हार्वे ने भाई के खिलाफ केस लिया वापस 
हाल ही में हार्वे वाइंस्टीन ने अपने सगे भाई बॉब वाइंस्टीन के खिलाफ दायर किया गया मुकदमा अचानक वापस ले लिया। इस मुकदमे में हार्वे ने अपने भाई पर ‘वित्तीय धोखाधड़ी’ और ‘धोखे से कंपनी को डुबोने’ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि बॉब और कुछ दूसरे कर्मचारियों ने कंपनी की डूबती नाव से खुद को बचाने के लिए लाखों डॉलर की रकम निकाल ली।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Vaani Kapoor: वाणी कपूर को स्किन टोन को लेकर किया गया शर्मिंदा, दुबले होने पर निर्माता के सुनने पड़े ताने
विज्ञापन
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न के मामलों में पाए गए थे दोषी
फरवरी में उन्होंने बॉब, डेविड ग्लासर और अकाउंटेंट रीटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, लेकिन अब भाई के खिलाफ चल रहे केस को उन्होंने वापस ले लिया। बता दें हार्वे खुद अभी यौन उत्पीड़न के कई मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं और फिलहाल जेल में सजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

बॉब वाइंस्टीन के वकील ने क्या कहा? 
इस मामले पर बॉब वाइंस्टीन के वकील का कहना है कि उन्होंने कोई समझौता नहीं किया और ना ही हार्वे को कोई मुआवजा दिया। बॉब ने तो उल्टा कंपनी को दिवालिया होने से पहले बचाने के लिए 11.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 92.28 करोड़ रुपये का ऋण भी दिया था, जो अब तक उन्हें वापस नहीं मिला है। हालांकि हार्वे ने सिर्फ बॉब के खिलाफ केस वापस लिया है, लेकिन ग्लासर और रीटर के खिलाफ उनकी कानूनी लड़ाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed