अहान पांडे के बाद वरुण और आयुष्मान से अपनी तुलना पर परेशान हुए हर्षवर्धन राणे, फैंस से हाथ जोड़कर की यह अपील
Harshvardhan Rane On Ahaan Panday: एक दीवाने की दीवानियत के रिलीज होने के बाद से ही हर्षवर्धन राणे अन्य हीरो के साथ तुलना हो रही है। कभी ये तुलना अहान पांडे से हो रही है, तो कभी आयुष्मान खुराना और वरुण धवन से। अब वरुण और आयुष्मान से तुलनाओं पर हर्षवर्धन ने चुप्पी तोड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस बीच ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही उनकी तुलना अलग-अलग अभिनेताओं के साथ की जा रही है।सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन राणे के किरदार विक्रमादित्य और सैयारा में अहान पांडे के किरदार कृष को लेकर एक बहस शुरू से चल रही है। लेकिन अब हर्षवर्धन की तुलना वरुण धवन और आयुष्मान खुराना से भी की जाने लगी है। ये दोनों ही अभिनेता ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ रिलीज हुई 'थामा' का हिस्सा हैं। अब इस तुलना पर हर्षवर्धन राणे ने प्रतिक्रिया दी है और फैंस से एक अपील की है।
हर्षवर्धन राणे ने फैंस से की अपील
हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन राणे और वरुण धवन व आयुष्मान खुराना को लेकर तुलना की जा रही है। जहां ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और हर्षवर्धन के फैंस उन्हें वरुण और आयुष्मान से बेहतर बता रहे हैं। अब इन तुलनाओं पर रिएक्ट करते हुए हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में एक पोस्ट है जिसमें लोगों ने हर्षवर्धन को वरुण और आयुष्मान से बेहतर बताया है। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन ने लिखा, ‘दोस्तों, मैं आपसे विनती करता हूं कि कृपया रुकें। मैं वरुण और आयुष्मान से प्यार करता हूं। ये सब मुझे बेवजह के विवादों में फंसा रहा है।’ उन्होंने खुद को इससे बाहर निकालने की मांग करते हुए फैंस से हाथ जोड़कर ऐसा न करने की विनती की है।
इसके अलावा एक अन्य स्टोरी में हर्षवर्धन राणे ने 'सैयारा' में अहान पांडे के किरदार से अपनी तुलना किए जाने पर भी लोगों से ऐसा न करने की अपील की है। हर्षवर्धन ने एक स्टोरी साझा की जिसमें एक पोस्ट में उनके किरदार को अहान के किरदार से बेहतर बताया गया है। इस स्टोरी के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाते हुए फैंस से ऐसा न करने की विनती की है।
मिलाप जावेरी ने किया है निर्देशन
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा, शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण और राजेश खेरा भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। जबकि हर्षवर्धन राणे के काम को पसंद किया जा रहा है।
‘सैयारा’ ने की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
‘सैयारा’ की बात करें तो अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट रही थी। फिल्म ने दुनिया भर में 570 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली प्रेम कहानी बन गई।