फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshvardhan Rane fan Cries After Meeting him On Flight video goes viral

Viral Video: हर्षवर्धन राणे को सामने देख कर फूट-फूटकर रोने लगी फैन, बोली- मैं खुश हूं...

Sun, 08 Jun 2025 03:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

Harshvardhan Rane Viral Video: हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक फैन रो रही है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Harshvardhan Rane fan Cries After Meeting him On Flight video goes viral
फैन के साथ हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम @harshvardhanrane

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर कई बेहतरीन वीडियो वायरल होते हैं। इसी तरह से अभिनेता हर्षवर्धन राणे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला फैन हर्षवर्धन राणे को देखकर भावुक हो गई। वह अपने आंसू नहीं रोक पाई और रोने लगी। यह पल कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो एक दिन पुराना है लेकिन ये सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रो रही है। लड़की को हर्षवर्धन राणे और एयर होस्टेस सांत्वना दे रहे हैं। अभिनेता ने उसे बुलाया और उससे बात करने की कोशिश की। महिला फैन ने कहा 'मैं हमेशा सोचती थी कि लोग किसी के लिए कैसे रो सकते हैं, लेकिन... मैं खुश हूं, इसलिए मैं रो रही हूं। जब मैंने आपकी फिल्म देखी, तब मैं आठवीं में थी। तीन साल तक, मैंने आपकी फिल्म आधी ही देखी थी। तब से आप मेरे पसंदीदा हैं।' इसके बाद हर्षवर्धन राणे ने फैन के सिर पर हाथ रखा और कहा 'भगवान आपका भला करे।'

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: मणि रत्नम के साथ आमिर खान कर सकते हैं काम, पहले इस फिल्म पर नहीं बन पाई थी बात

Harshvardhan Rane fan Cries After Meeting him On Flight video goes viral
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshwardhanrane

हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने से किया मना
आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कमस' साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन थीं। फिल्म में जबरदस्त प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को दोबारा रिलीज की गई।
हाल ही में भारत-पाकिस्तान के विवाद पर मावरा हुसैन ने भारत पर टिप्पणी की थी। इस पर हर्षवर्धन राने ने कहा था कि अगर 'सनम तेरी कमस' की सीक्वल बनती है और इसमें किसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लिया जाता है कि वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगे।

हर्षवर्धन राणे का वर्कफ्रंट
हर्षवर्धन राणे ने अपनी अगली फिल्म 'दीवाने की दीवानियत' का एलान कर दिया है। उन्होंने इसका एलान वैलेंटाइन डे पर किया था। फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा एक साथ नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन राणे ने अपनी और सोनम की फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed