फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harsh varrdhan kapoor says bollywood is making films on past filmmakers try to make low budget films

Harsh Varrdhan Kapoor: पुरानी फिल्में बनाने पर अभिनेता का तंज, कहा सपोर्ट मिला तो करेंगे धाकड़ फिल्म

Tue, 01 Apr 2025 12:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 01 Apr 2025 12:12 PM IST
सार

Harsh Varrdhan Kapoor: 'मिर्ज्या' फेम अभिनेता और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने बॉलीवुड फिल्मों के बारे में टिप्पणी की है। उन्होंने निर्माताओं को कम लागत वाली फिल्मों का समर्थन करने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड खत्म होने की टिप्पणी पर अभिनेता ने क्या कहा।

विज्ञापन
Harsh varrdhan kapoor says bollywood is making films on past filmmakers try to make low budget films
हर्षवर्धन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने निर्माताओं को पुरानी फिल्मों को महत्व देने पर टिप्पणी की है। आजकल ज्यादा बजट की फिल्मों के बार में भी एक्टर ने अपने विचार प्रकट किए हैं। आखिर अभिनेता ने किस बात पर कहा कि अगर समर्थन मिला तो शानदार फिल्म बनाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


बॉलीवुड के हालिया प्रदर्शन पर अभिनेता की टिप्पणी
हर्षवर्धन कपूर ने अपने एक्स पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज 2025 में भी 1980 की फिल्मों को जगह दी जा रही है, जो फिल्में अच्छी भी नहीं थी। इसके बाद एक यूजर ने बॉलीवुड के समाप्त होने की बात कही, तो अभिनेता ने उस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बॉलीवुड केवल उन बड़े दिग्गज कलाकारों के लिए नहीं है। अब फिल्म निर्माताओं को कम बजट की फिल्मों पर दांव लगाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शुरुआती कम लगात की फिल्मों को देखने दर्शक आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'थार' का हवाला देते हुए बताया कि यह फिल्म 20 करोड़ रुपये में बनी थी, जो कई बड़ी लागत वाली फिल्मों से बेहतर थी। पैसों का उपयोग सिर्फ फिल्म बनाने में किया गया था। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: April Fool: मिर्च का हलवा खिलाने से लेकर मैरिज प्रपोजल तक, पढ़ें अक्षय-आमिर समेत कई सेलेब्स से जुड़े 10 किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

हर्षवर्धन ने किया ये वादा
एक्स पर जब उनसे एक यूजर ने उनकी फिल्मों के बारे में सवाल किया तो उन्होंने उसके जवाब में लिखा कि इस क्षेत्र में कुछ भी अलग करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने बताया कि 'भावेश' और 'थार' जैसी फिल्मों को बनाने में कई साल लग सकते हैं। आगे अभिनेता ने कहा कि अब निर्माता को कम बजट वाली फिल्में बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि अगर इस पर उन्हें समर्थन मिला तो वह शानदार फिल्म बनाएंगे। 


यह खबर भी पढ़ें: Akshara Singh: अक्षरा सिंह को नहीं चार लोगों की परवाह, पोस्ट साझा कर लिखा- 'एक ही जिंदगी है, खुलकर जियो'
 
 
 

हर्षवर्धन कपूर का वर्कफ्रंट
अगर अभिनेता की काम की बाते करें तो उन्होंने राकेश ओमप्रकाश के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्ज्या' से अपने करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार हर्षवर्धन 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'थार' में नजर आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed