फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harry potter actor Tom Felton comes in hansal mehta series gandhi Know more details about this

Gandhi: हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ में ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता की एंट्री, ये विदेशी कलाकार भी आएंगे नजर

Thu, 02 May 2024 04:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 02 May 2024 04:04 PM IST
सार

हंसल मेहता की फिल्म ‘गांधी’ में हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता टॉम फेल्टन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी घोषणा की और सूचना को प्रशंसकों के साथ साझा किया।

विज्ञापन
Harry potter actor Tom Felton comes in hansal mehta series gandhi Know more details about this
टॉम फेल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘गांधी’ में मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता टॉम फेल्टन की एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को फिल्म निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। अभिनेता टॉम फेल्टन ‘हैरी पॉटर’ जैसी फिल्म में अपने अभिनय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुए। ‘हैरी पॉटर’ फिल्म जे. के. रोलिंग की बेस्ट सेलिंग किताब की सीरीज पर आधारित है। भारत में भी ‘हैरी पॉटर’ के प्रशंसकों की बड़ी तादाद है। खासकर बच्चों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। 

विज्ञापन
 

ये अंतर्राष्ट्रीय कलाकार होंगे सीरीज का हिस्सा

हंसल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। मेहता ने पोस्ट कर लिखा, ‘हमारी शूटिंग चल रही है। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार टॉम फेल्टन, लिब्बी माई, मौली राइट, राल्फ एडेनियि, जेम्स मरे, लिंडन अलेक्जेंडर, जोनो डेविस, साइमन लेनन आदि के साथ काम कर के मैं बेहद रोमांचित हूं।’

विज्ञापन

South Indian Movies: 2024 के पहले चार महीने में साउथ की ये फिल्में हुईं फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
 

रामचंद्र गुहा कि किताबों पर आधारित है सीरीज

इस सीरीज में 'स्कैम 1992' के अभिनेता प्रतीक गांधी महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, भामिनी ओझा कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाएंगी। यह किताब रामचंद्र गुहा की दो किताबों ‘गांधी बिफोर इंडिया’ और ‘गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड’ पर आधारित है। 

 

विदेश में भी हुई ‘गांधी’ की शूटिंग

‘गांधी’ सीरीज का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय हो रहा है। सीरीज को भारत के कई स्थानों सहित विदेश के कई जगहों पर फिल्माया जा रहा है। सिद्धार्थ बसु ऐतिहासिक, तथ्यात्मक और रचनात्मक सलाहकार के रूप में इस परियोजना से जुड़े हुए हैं।

 

जनवरी में दिखाई थी शूटिंग की झलक

हंसल मेहता ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। ये तस्वीरें उन्होंने इसी साल जनवरी में प्रशंसकों के साथ साझा की थी। एक तस्वीर में निर्माता कैमरे के साथ दिख रहे थे। बाकी तस्वीरों में शूटिंग के दौरान के दृश्य दिखाई पड़ रहे थे। सीरीज बनने की घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों में इसे लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।
Baahubali Crown of Blood: बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड का ट्रेलर जारी, एसएस राजामौली के शो की रिलीज डेट का भी खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed