फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hari Hara Veera Mallu film first single Maata Vinaali out sung by pawan kalyan composed by MM Keeravani

HHVM: 'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला गाना जारी, दर्शकों पर चला पवन कल्याण की आवाज का जादू

Fri, 17 Jan 2025 03:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Jan 2025 03:06 PM IST
सार

हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 'माता विनाली' वीडियो में पावरस्टार पवन कल्याण को तेलंगाना बोली में प्रभावशाली संवाद बोलते हुए उनके बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया है।

विज्ञापन
Hari Hara Veera Mallu film first single Maata Vinaali out sung by pawan kalyan composed by MM Keeravani
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' सुपरस्टार पवन कल्याण की मुख्य भूमिका में एक बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है। यह फिल्म अपनी ज्यादातर शूटिंग पहले ही पूरी कर चुकी है। आखिरकार निर्माताओं ने अपना वादा पूरा किया और अब उन्होंने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

पहला गाना हुआ रिलीज
हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 'माता विनाली' शीर्षक वाले इस गीतात्मक वीडियो में पावरस्टार पवन कल्याण को तेलंगाना बोली में प्रभावशाली संवाद बोलते हुए उनके बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया है। हुक लाइन, 'विनाली, वीरमल्लू माता चेब्थे विनाली' गाने की दिल को छू लेने वाली थीम को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माताओं की पोस्ट
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए लिखा, 'पावरस्टार पवन कल्याण गारु के गरजने वाले स्वरों के साथ पावरफुल होने के लिए पूरी तरह तैयार।' पवन कल्याण न केवल फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने गाने के तेलुगु संस्करण को अपनी आवाज भी दी है, जिसे पेंचल दास ने लिखा है। तमिल संस्करण में पा विजय के बोल हैं। दोनों संस्करणों का संगीत प्रसिद्ध एमएम कीरवाणी ने बनाया है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कलाकार
गाने के लॉन्च के समय की घोषणा करने के लिए पवन कल्याण का एक नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अभिनेता अपने हाथ में डफली पकड़े हुए आकर्षक लग रहे हैं। 'हरि हर वीरा मल्लू' की कहानी के बात करें तो यह फिल्म साम्राज्यवादियों के खिलाफ आजादी के लिए एक योद्धा के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, पवन 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे। निधि अग्रवाल जहां पवन के विपरीत अभिनय कर रही हैं, वहीं बॉबी देवोल खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ज्योतिकृष्ण द्वारा निर्देशित यह फिल्म मेगा सूर्या प्रोडक्शंस के बैनर तले ए. दयाकर राव द्वारा निर्मित और ए. एम. रत्नम द्वारा प्रस्तुत की गई है, लेकिन पहले इस फिल्म को कुछ हद तक कृष जग्गरलामुडी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए एमएम कीरवानी संगीत दे रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल 28 मार्च को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed