Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hardik Pandya rumored girlfriend Jasmin Walia spotted entering MI team bus following MI vs KKR IPL match

Jasmin Walia-Hardik: आईपीएल मैच के बाद क्यों शुरू हुए हार्दिक-जैस्मिन के प्यार के चर्चे? जानिए पूरा किस्सा

Tue, 01 Apr 2025 12:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Apr 2025 12:32 PM IST
सार

Hardik Pandya And British Singer Jasmin Walia Dating: नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद लगता है हार्दिक पांड्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने की खबरों ने जोर पकड़ा है।

विज्ञापन
Hardik Pandya rumored girlfriend Jasmin Walia spotted entering MI team bus following MI vs KKR IPL match
हार्दिक पांड्या, जैस्मीन वालिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के अफेयर की खबरें काफी वक्त से चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, डेटिंग की खबरों पर दोनों की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। एक बार फिर इनके रिलेशन की खबरों ने जोर पकड़ा है। कल सोमवार 31 मार्च की रात को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिलेशन कंफर्म माना जा रहा है। जानते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

खिलाड़ियों के परिवार वाली बस में सवार हुईं जैस्मिन
दरअसल, बीती रात केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। जैस्मिन भी स्टेडियम पहुंचीं। इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद जैस्मिन मुंबई इंडियंस (एमआई) टीम की बस में चढ़ते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन उसी बस में सवार हुईं, जो खिलाड़ियों के परिवार, उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी एवं पारिवारिक सदस्यों के लिए होती है। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक के लिए खुश हुए फैंस
बीती रात हुए मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया। इस मैच को देखने के लिए जैस्मिन का जाना और फिर मैच के बाद मुंबई इंडियंस टीम की बस के पास उनकी उपस्थिति ने हार्दिक के साथ उनकी नजदीकियों को हवा दे दी है। हार्दिक के फैंस वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हार्दिक भी खुशियों के हकदार हैं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

बीते वर्ष ग्रीस में मनाने गए थे छुट्टियां 
इससे पहले हार्दिक और जैस्मिन बीते ग्रीस में कथित तौर पर साथ छुट्टियां मनाने गए थे। दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई थीं। फैंस ने पाया कि दोनों एक ही लोकेशन से अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर रहे थे। बता दें कि हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक की शादी साल 2020 में हुई थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed