फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman star Teja Sajja talks on responsibility of a pan Indian film says wanted it to look grand for audience

Hanuman: 'हनुमान' के शानदार प्रदर्शन से तेजा सज्जा उत्साहित, बोले- हम इसे भव्य रूप से पेश करना चाहते थे

Wed, 17 Jan 2024 11:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 17 Jan 2024 11:52 PM IST
सार

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी और तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' बीते शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दक्षिण ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी में भी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई इसकी सफलता की कहानी बयां करती दिख रही है।
 

विज्ञापन
Hanuman star Teja Sajja talks on responsibility of a pan Indian film says wanted it to look grand for audience
तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म ‘हनुमान’ ऐसे समय में सिनेमाघरों में पहुंची है, जब एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में एक ही हफ्ते में रिलीज हुई हैं। फिल्म धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। तेजा जैसे युवा अभिनेता के लिए एक अखिल भारतीय फिल्म एक कठिन जिम्मेदारी हो सकती है, लेकिन तेजा ने इस सवाल के जवाब में अपने निर्देशक प्रशांत वर्मा पर भरोसा करने का फैसला किया है। तेजा सज्जा और प्रशांत वर्मा की हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है और बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन


तेजा को नहीं महसूस हुआ फिल्म की जिम्मेदारी का डर
हाल ही में, दिए एक इंटरव्यू में जब तेजा से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी फिल्म की जिम्मेदारी से डर महसूस हुआ, तो उन्होंने जवाब दिया, ''नहीं, कभी नहीं। हमने हमेशा अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों के बारे में सोचा है। हैदराबाद में बैठकर हम हमेशा से एक तेलुगु फिल्म बनाना चाहते थे। कहानी बनाने के बाद, भले ही यह एक तेलुगु फिल्म हो, लेकिन हम चाहते थे कि यह हमारे दर्शकों के लिए भव्य दिखे।”
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर छाई हनुमान
एक तरफ जहां हनुमान ने 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं, महेश बाबू की गुंटूर कारम ने पहले दिन 41.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, सप्ताहांत में प्रशांत वर्मा निर्देशित फिल्म ने गति पकड़ी और अपने पांचवें दिन तक फिल्म गुंटूर से आगे निकल गई। डेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में हनुमान का घरेलू कलेक्शन 80.46 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood: कॉमेडी रोल करने वाले इन कलाकारों ने विलेन बनकर चौंकाया, लिस्ट के नाम देख रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed