फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Ansh worldwide Release: hombale films to take Movie to international audiences Amid box office success

हनुमान अंश: विदेशों में धमाका करने को तैयार 'हनुमान अंश'; किस बैनर ने संभाला वर्ल्डवाइड रिलीज का जिम्मा?

Thu, 03 Sep 2026 11:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Sep 2026 11:34 AM IST
सार

Hanuman Ansh Worldwide Release: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर विजय पताका लहराने के बाद 'हनुमान अंश' अब विदेशी सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसी महीने यह वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Hanuman Ansh worldwide Release: hombale films to take Movie to international audiences Amid box office success
हनुमान अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' ने भारत में कमाई के मामले में मानो चमत्कार कर दिया है। दो वीक बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़े रहने के बाद इसने ऐसी हुंकार भरी कि अब कलेक्शन 60 करोड़ रुपये पार हो गया है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर यह है कि यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ' की निर्माता कंपनी अब इसे विदेशों में रिलीज करने जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

Hanuman Ansh worldwide Release: hombale films to take Movie to international audiences Amid box office success
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

विदेशों में कब रिलीज होगी 'हनुमान अंश'?
फिल्म 'हनुमान अंश' भारत के बाद अब विदेशों में रिलीज होने जा रही है। इसकी ओवरसीज रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इस फिल्म के जरिए अब दुनियाभर के दर्शक नीम करौली बाबा के जीवन से रूबरू हो सकेंगे। फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान करते हुए होम्बले फिल्म ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

  • फिल्म 'हनुमान अंश' 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
  • कैप्शन लिखा है, 'आस्था से जुड़ी एक कहानी। सरहदों के पार का एक सफर। हमें होम्ब्ले ओवरसीज के जरिए इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व है'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)


Hanuman Ansh worldwide Release: hombale films to take Movie to international audiences Amid box office success
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना?
फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया गया है। 'हनुमान अंश' फिल्म थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की अच्छी कहानी को वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला है, जिसकी वजह से लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी।
  • पहले वीक फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे वीक में कलेक्शन 40 लाख रुपये रहा।
  • तीसरे वीक कमाई 10.40 करोड़ रुपये रही।
  • चौथे वीक का टोटल कलेक्शन 50.24 करोड़ रुपये रहा।
  • फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 62.12 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

Hanuman Ansh worldwide Release: hombale films to take Movie to international audiences Amid box office success
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

विदेशों हस्तियां भी रहीं बाबा नीम करौली की भक्त
नीम करौली बाबा का नाम आते ही महावीर हनुमान का खयाल दिल को छू जाता हैं। उनकी कहानी पर बनी फिल्म ने देश में लोगों के दिलों को छू लिया है। अब यह विदेशों में पहुंचेगी। बता दें कि नीम करौली बाबा वही हैं, जिनके आध्यात्मिक प्रभाव ने स्टीव जॉब्स, मार्क जकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी मशहूर विदेशी हस्तियों को भी प्रभावित किया है। देखना होगा कि अपनी ओवरसीज रिलीज में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed