बॉक्स ऑफिस: वर्किंग डे में भी 'हनुमान अंश' का दबदबा, नहीं बढ़ रहा कुणाल और करीना की फिल्मों की कमाई का ‘दायरा’
Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' और ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब भी बाकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रहीं है। हालांकि वर्किंग डे होने की वजह से सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट आई। मगर इसके बाद भी यह दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई का संतुलन बनाए हुए हैं।
विस्तार
फिल्म ‘दायरा’ की नहीं बढ़ी कमाई
अपनी रिलीज से चौथे दिन करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘दायरा’ का कलेक्शन संतोषजनक नहीं रहा। अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने तीन दिनों में मात्र 4.50 करोड़ ही कमाई की। वहीं सोमवार को सिर्फ 45 लाख रुपये ही कमाये। इस तरह फिल्म ‘दायरा’ का टोटल कलेक्शन चार दिनों में मात्र 4.95 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
फिल्म ‘वाइब’ की कमाई हुई बेहतर
- कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस दूसरी बॉलीवुड को भी सिनेमाघरों में कम ही दर्शक मिल रहे हैं।
- बात करें वीकेंड की तो फिल्म ने करीना कपूर की फिल्म से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- इस सोमवार वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने 90 लाख की कमाई की।
- फिल्म ‘वाइब’ का अब तक का टोटल कलेक्शन 8.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
कितना है फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 18वें दिन सोमवार को 1.75 करोड़ की कमाई की। वहीं वीकेंड पर भी फिल्म पर पैसों की बारिश हुई। फिल्म ने वीकेंड पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कुल 217.45 करोड़ का शानदार कारोबार किया।
‘रेसिडेंट ईविल’ ने बॉलीवुड को पछाड़ा
- हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ ने वर्किंग डे होने के बाद भी सोमवार को 1.25 करोड़ की कमाई की।
- फिल्म ने पहले दिन 2.60 करोड़ की कमाई की थी।
- वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 3.65 रुपये रहा।
- बात करें ‘रेसिडेंट ईविल’ की कुल कमाई की तो फिल्म ने अब तक 10.75 करोड़ का करोबार कर लिया है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा अब भी कायम
फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज को 46 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी फिल्म बाकी सभी फिल्मों को पछाड़ कर बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है। हालांकि वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म की कमाई में कुछ कमी आई, मगर फिर भी सोमवार को फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया।
- इससे पहले फिल्म ने सातवें शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- वहीं सातवें शनिवार को फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ हुई।
- सातवें रविवार को फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ का टोटल कलेक्शन 275.88 करोड़ रुपये है।