फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hansika motwani husband sohael khaturiya reacts on divorce rumours

Hansika Motwani: क्या पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले रहीं हंसिका मोटवानी? सामने आया ये सच

Sat, 19 Jul 2025 05:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 19 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

Hansika Motwani Husband Reacts On Divorce Rumours: टीवी और फिल्मों की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लकर चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस के पति ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Hansika motwani husband sohael khaturiya reacts on divorce  rumours
हंसिका मोटवानी अपने पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनोजरंजन जगत की चर्चित अभिनेत्री हंसिका मोटवानी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने दो साल पहले बिजनेसमैन पति सोहेल कथूरिया से शादी की थी। पिछलों दिनों दोनों के रिश्तों के बीच में कड़वाहट की खबरें आई थीं और तलाक की भी अटकलें लग रही थीं। साथ ही दोनों के अलग-अलग रहने की भी बात सामने आई थी। अब इस मामले पर अभिनेत्री के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया। 

विज्ञापन

क्या सचमुच दोनों हुए अलग?
हंसिका मोटवानी के पति सोहेल कथूरिया ने तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘यह सच नहीं है।’ लेकिन एक्ट्रेस के पति ने दोनों के अलग रहने की अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया, जिससे कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: उर्फी ने किया कमाल, अब दो नहीं बल्कि चार हाथों से की ये कलाकारी; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया कि अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपनी मां के साथ रहने लगी हैं, जबकि उनके पति फिलहाल अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में बताया गया कि जब दिसंबर 2022 में दोनों की शादी हुई थी तो वे शुरुआत में साथ रहते थे। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सामंजस्य ना होने के कारण दोनों उसी बिल्डिंग के अलग-अलग अपार्टमेंट में रहने लगे। इसके बाद भी दोनों के बीच की नाराजगी नहीं ठीक हो पाई। इस जोड़े ने 4 दिसंबर, 2022 में जयपुर में शादी की थी।


हंसिका मोटवानी का वर्कफ्रंट
हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उस शो का नाम था ‘शका लका बूम बूम’। इसके अलावा वह 'सिंघम 2' (तमिल), 'बोगन', 'आंबाला' जैसी साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed