Hansal Mehta: निर्देशक हंसल मेहता ने तीन साल से नहीं किया ये काम, बताया जिंदगी बदलने वाला फैसला
Hansal Mehta Life Turning Point: हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने अपने एक फैसले को जिंदगी बदलने वाला बताया है। यूजर्स इस पोस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं।
विस्तार
जाने माने फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन पोस्ट की है। इस पोस्ट की कई लोगों ने तारीफ की है। पोस्ट में हंसल मेहता ने कई साल की लत के बाद धूम्रपान छोड़ने के अपने सफर के बारे में बताया है। पोस्ट में हंसल मेहता ने क्या लिखा है और लोग इसकी क्यों तारीफ कर रहे हैं, आइए जानते हैं।
हंसल मेहता ने तीन साल तक नहीं लिया एक भी कश
हंसल मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें धूम्रपान छोड़े हुए तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी कश नहीं लिया है। फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्होंने 29 साल की उम्र में धूम्रपान करना शुरू किया था और जल्द ही वह इसके आदी बन गए थे।
View this post on Instagram
हंसल मेहता की जिंदगी बदलने वाला मोड़
हंसल मेहता ने पोस्ट के जरिए बताया 2017 में वह हार्ट स्टेंट प्रक्रिया से गुजरे, इसके बावजूद उन्होंने धूम्रपान नहीं छोड़ा। हालांकि, उन्होंने बताया कि ज्यादा शराब पीने और धूम्रपान करने के बाद एक रात सब कुछ बदल गया। इसी रात उन्होंने फैसला किया कि वह एक दिन सिगरेट के बिना रहने की कोशिश करेंगे। यह उनके धूम्रपान छोड़ने के सफर में एक जिंदगी बदलने वाला मोड़ बन गया।
यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: नियमों के खिलाफ हो रहा मन्नत में मरम्मत का काम?, शिकायत के बाद शाहरुख के घर पहुंचे अधिकारी
तीन साल से खुल कर जी रहे हंसल मेहता
हंसल मेहता ने आगे लिखा कि धूम्रपान छोड़ना उनके जीवन का सबसे अहम फैसला रहा। इसे छोड़ने के बाद अब वह ज्यादा जीवंत महसूस करते हैं। मेहता ने लिखा 'तीन साल बाद, मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि धूम्रपान छोड़ना मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला रहा। जिंदगी जीने का मजा ही कुछ अलग हो गया है। सांसें भरी हुई लगती हैं। मैं ज्यादा जीवंत महसूस करता हूं। कभी-कभी, सबसे छोटा 'नहीं' आपकी सबसे बड़ी 'हां' बन सकता है।'
लोगों के कमेंट और हंसल मेहता का काम
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हंसल मेहता की तारीफ की है। हंसल मेहता की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है 'यह बहुत प्रेरणादायक है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'काश यह आत्मनिरीक्षण दूर-दूर तक पहुंच जाए।' एक और यूजर ने लिखा 'वाह आप महान हैं सर, आप और तरक्की करें।'
हंसल मेहता को शाहिद (2013), सिटीलाइट्स (2014), अलीगढ़ (2015) और ओमेर्टा (2017) जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।