फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BMC Visit Shah Rukh Khan home Mannat After Complaints Over Rules Violation

Shah Rukh Khan: नियमों के खिलाफ हो रहा मन्नत में मरम्मत का काम?, शिकायत के बाद शाहरुख के घर पहुंचे अधिकारी

Sat, 21 Jun 2025 09:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Jun 2025 09:39 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Mannat: इन दिनों शाहरुख खान के घर में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में बीएमसी को शिकायत मिली है कि मरम्मत का काम नियमों के खिलाफ हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
BMC Visit Shah Rukh Khan home Mannat After Complaints Over Rules Violation
पत्नी गौरी खान के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में नवीनीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को शिकायत मिली है कि शाहरुख खान के घर में मरम्मत का काम नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है। नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद बीएमसी ने शाहरुख खान के घर, मन्नत का दौरा किया। बीएमसी की एक टीम शुक्रवार को शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची।

विज्ञापन

बीएमसी के अधिकारियों ने किया मन्नत का दौरा
कथित तौर पर वन विभाग और बीएमसी अधिकारियों की एक टीम ने एक शिकायत के बाद शाहरुख खान के बंगले का निरीक्षण किया। दोनों विभागों को शिकायत मिली थी कि नवीनीकरण का काम तटीय इलाके के नियमों का उल्लंघन करके किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने वन विभाग के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि 'एक टीम ने साइट का निरीक्षण किया। हमें इसके बारे में शिकायत मिली थी। निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी।' 

यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday Photos: छुट्टी मनाने मियामी पहुंचीं अनन्या पांडे, तस्वीरों में दिखाईं खूबसूरत झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन

BMC Visit Shah Rukh Khan home Mannat After Complaints Over Rules Violation
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

शाहरुख खान के मैनेजर ने दिया जवाब
अधिकारी ने कहा 'वन विभाग की गुजारिश के आधार पर हमारे अधिकारी टीम के साथ गए थे। इसके अलावा हमारी कोई दूसरी भूमिका नहीं थी।' निरीक्षण के वक्त मौजूद एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि मन्नत के कर्मचारी जो वहां मौजूद थे, उन्होंने उनसे कहा कि वे सभी दस्तावेज जमा कर देंगे।
हालांकि, जब शाहरुख खान के मैनेजर से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा 'कोई शिकायत नहीं है। सभी काम दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रहे हैं।'

विज्ञापन

नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए शाहरुख खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान के घर मन्नत में मरम्मत का काम चल रहा है। यह मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में मौजूद है। शाहरुख खान अपने परिवार के साथ बांद्रा के पाली हिल में एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं। बताया जाता है कि मन्नत में रेनोवेशन का काम लगभग दो साल तक चलेगा। जैपकी के मुताबिक शाहरुख खान ने नया अपार्टमेंट 24 लाख रुपये महीने के किराए पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed