{"_id":"6a2a1a6b54655540bf0694d3","slug":"hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-bandar-peddi-box-office-collection-on-wednesday-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'पेद्दी', छठे दिन 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' की कितनी हुई कमाई?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'पेद्दी', छठे दिन 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' की कितनी हुई कमाई?
Thu, 11 Jun 2026 07:46 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:46 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉलीवुड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' को काफी पीछे छोड़ दिया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' का कलेक्शन भी अब घटने लगा है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'पेद्दी' कमाल कर रही है। सातवें दिन भी इसने अच्छी कमाई की है। बॉलीवुड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब धीमी हो गई है। बॉलीवुड की दूसरी फिल्म 'बंदर' की बात करें तो यह फिल्म शुरू से ही बहुत कम कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अदाकारी वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। पांचवें दिन इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की फिल्म को सराहा, दिल्ली में 'भारत भाग्य विधाता' को टैक्स फ्री घोषित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म बंदर
- फोटो : X
बंदर
बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए हैं। पांचवें दिन इस फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म शुरू से बहुत कम कलेक्शन कर रही है। इसमें सबा आजाद, सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आई हैं।

पेद्दी
- फोटो : एक्स
पेद्दी
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्म ‘पेद्दी’ भी मौजूद है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसने रिलीज के सातवें दिन 7.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। छठे दिन इसने 9.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 187.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन