सीएम रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की फिल्म को सराहा, दिल्ली में 'भारत भाग्य विधाता' को टैक्स फ्री घोषित किया
Bharat Bhhagya Viddhaata: मंगलवार को राजधानी में 'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग हुई। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने फिल्म की और कंगना रनौत की तारीफ की है।
विस्तार
सीएम रेखा गुप्ता ने की फिल्म की तारीफ
स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना की अपकमिंग फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''भारत भाग्य विधाता' एक बेहतरीन फिल्म है। यह प्रासंगिक विषय पर आधारित है। फिल्म बताती है कि समर्पण सिर्फ वर्दी पहनने वालों तक ही सीमित नहीं है। यह ऐसी चीज है जो हमारे देश के सभी नागरिकों के अंदर होती है। जब जरूरत होती है, तो हर भारतीय देश की मदद के लिए आगे आता है। असली 'भारत भाग्य विधाता' हमारे देश के नागरिक ही हैं। मैं लोगों से यह फिल्म देखने की अपील करूंगी। मैं यह घोषणा करना चाहती हूं कि दिल्ली सरकार इस फिल्म को शहर में टैक्स-फ्री करेगी ताकि हर नागरिक 'भारत भाग्य विधाता' देख सके।'
#WATCH | Delhi: Chief Minister Rekha Gupta attends the red carpet premiere of the Hindi film 'Bharat Bhhagya Viddhaata' at PVR ECX, Chanakyapuri.
विज्ञापन विज्ञापन
CM Rekha Gupta says, "'Bharat Bhhagya Viddhaata', a magnificent movie... Words fail me when trying to describe the film... Together,… pic.twitter.com/KGvWIihNs1 — ANI (@ANI) June 9, 2026
कंगना की तारीफ करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'कंगना रनौत संसद में एक मजबूत आवाज हैं, जो सिनेमा और भारत के लोगों की बेहतरी के लिए लड़ती रहती हैं। वह न सिर्फ संसद में, बल्कि स्क्रीन पर भी अपनी राय रखती हैं। मैं कंगना को ऐसी कहानियों और विषयों को चुनने के लिए दिल से बधाई देना चाहती हूं।'
प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के आतंकी हमले के दौरान मानवता की सेवा में समर्पित उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 9, 2026
कंगना जी का प्रभावशाली… pic.twitter.com/2Ob2MzfnX1
सीएम ने स्क्रीनिंग की तस्वीरें एक्स पर भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा 'अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' उन बहादुर डॉक्टरों और नर्सों के साहस को दिखाती है, जिन्होंने 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान खुद को समर्पित किया था। कंगना की दमदार एक्टिंग फिल्म के संदेश को असरदार ढंग से पहुंचाती है। ऐसी फिल्में समाज में सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्य के मूल्यों को मजबूत करती हैं। पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं।'
स्क्रीनिंग के बाद, कंगना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनसे मुलाकात पर उन्होंने कहा 'जब मैंने उन्हें इस स्क्रीनिंग के लिए इनवाइट करने के लिए फोन किया, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया, और मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी।'
'भारत भाग्य विधाता' में कई कलाकार हैं, जिनमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान शामिल हैं। इसे मनोज तापड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।