फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gustaakh Ishq actors Vijay Varma and Fatima Sana Shaikh Spotted at salman khan show Bigg Boss 19 set

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख 'बिग बॉस' के सेट पर स्पॉट, सलमान के शो में 'गुस्ताख इश्क' का करेंगे प्रमोशन

Sat, 22 Nov 2025 01:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Nov 2025 01:21 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: इस बार 'बिग बॉस 19' का वीकएंड का वार काफी रोचक होने वाला है। सलमान खान के रियलिटी शो में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा नजर आएंगे।

विज्ञापन
Gustaakh Ishq actors Vijay Varma and Fatima Sana Shaikh Spotted at salman khan show Bigg Boss 19 set
विजय वर्मा-फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अक्सर फिल्मी सितारे अपनी आगामी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचते है। शो के 'वीकएंड का वार' एपिसोड में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख नजर आएंगे। वे अपनी आगामी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के प्रमोशन के सिलसिले में बिग बॉस हाउस पहुंचेंगे।

विज्ञापन

बिग बॉस के सेट पर दिखे फातिमा-विजय

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे बिग बॉस के सेट पर स्पॉट हुए हैं। दोनों स्टार्स खूबसूरत अंदाज में पैपराजी को पोज देते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस 19' के वीकएंड का वार एपिसोड में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए फातिमा और विजय शो के स्टेज पर सलमान खान को जॉइन करेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Gustaakh Ishq actors Vijay Varma and Fatima Sana Shaikh Spotted at salman khan show Bigg Boss 19 set
'गुस्ताख इश्क' - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब रिलीज होगी 'गुस्ताख इश्क'
'गुस्ताख इश्क' एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। यह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस स्टेज 5 प्रोडक्शंस की पहली फिल्म है। इसके जरिए वे फैशन डिजाइनर बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। इस फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है। वहीं, गाने गुलजार ने लिखे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसे सितारे भी हैं। यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें: 'आज भी यह फिल्म दर्शकों से कनेक्ट करती है', IFFI 2025 में 'उमराव जान' की री-रिलीज पर बोले निर्देशक मुजफ्फर अली

इफ्फी 2025 में होगा 'गुस्ताख इश्क' का प्रीमियर
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' अपनी थिएटर रिलीज से पहले इफ्फी 2025 में उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसका प्रीमियर गोवा में चल रहे 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा। इस फेस्टिवल में फिल्म 24 नवंबर को दिखाई जाएगी। 20 नवंबर से शुरू हुआ यह प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed