फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International Film Festival of India: Muzaffar Ali On Umrao Jaan Re-release and Experience working with Rekha

'आज भी यह फिल्म दर्शकों से कनेक्ट करती है', IFFI 2025 में 'उमराव जान' की री-रिलीज पर बोले निर्देशक मुजफ्फर अली

Sat, 22 Nov 2025 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Nov 2025 12:55 PM IST
सार

IFFI 2025: गोवा में इन दिनों 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चल रहा है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड की क्लासिक फिल्में भी प्रदर्शित की जा रही हैं। इस कड़ी में निर्देशक मुजफ्फर अली की 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग भी हुई। इस पर निर्देशक ने रिएक्शन दिया।

विज्ञापन
International Film Festival of India: Muzaffar Ali On Umrao Jaan Re-release and Experience working with Rekha
'उमराव जान', मुजफ्फर अली - फोटो : X

विस्तार

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) की शुरुआत गोवा में 20 नवंबर को हुई। यह फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा। इस बीच यहां देश और दुनिया की फिल्मों की स्क्रीनिंग भी जारी है। इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई पुरानी क्लासिक फिल्मों को भी शामिल किया गया है। निर्देशक मुजफ्फर अली की 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग फेस्टिवल में हुई। इस पर उन्होंने खुशी जातई है।

विज्ञापन


'उमराव जान' की री-रिलीज पर जताई खुशी
मुजफ्फर अली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में इफ्फी 2025 में 'उमराव जान' की री-रिलीज को लेकर बात की। साथ ही अभिनेत्री रेखा के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया है। फिल्ममेकर और फैशन डिजाइनर मुजफ्फर अली ने कहा, 'फिल्म की री-रिलीज दर्शकों और लोगों के साथ री-कनेक्शन की तरह है। बेशक यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब भी यह उसी ताजगी के साथ लोगों से कनेक्ट करती है। इसकी री-रिलीज मेरे लिए भी अच्छी है'।
विज्ञापन

 

रेखा के साथ कैसा रहा काम करने का अनुभव?
निर्देशक से जब पूछा गया कि रेखा के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, क्या याद करते हैं? इस पर वे बोले, 'उनका उत्साह गजब है। उनका किरदार, उनकी स्पिरिट कमाल है। उन्होंने यह किरदार बहुत दमदार तरीके से निभाया'। इस फिल्म में जिन क्लासिक फिल्मों को स्क्रीनिंग के लिए चुना गया उनमें 'उमराव जान' के अलावा मुजफ्फर अली की 'गमन' भी शामिल है। 

आज होगी 'गमन' की स्क्रीनिंग
इफ्फी 2025 में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में प्रदर्शित होनी हैं। इस बार बॉलीवुड की कई क्लासिक फिल्मों की खास स्क्रीनिंग रखी गई है। रेखा स्टारर 'उमराव जान' के अलावा गुरु दत्त की 'प्यासा' और ऋत्विक घटक की 'सुवर्णरेखा' सहित करीब दस रिस्टोर की गई क्लासिक फिल्मों को दिखाया जाएगा। 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग 21 नवंबर को हुई। वहीं आज 22 नवंबर को मुजफ्फर अली की 'गमन' की स्क्रीनिंग होगी। कल्पना लाजमी की 'रुदाली' का रिस्टोर किया हुआ वर्जन भी 22 नवंबर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed