फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies

Guru Dutt Movies: ‘प्यासा’ से लेकर ‘कागज के फूल’ तक, इन प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं गुरु दत्त की ये यादगार फिल्में

Wed, 09 Jul 2025 07:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 09 Jul 2025 07:24 PM IST
सार

Guru Dutt Classic Movies: गुरु दत्त भारतीय सिनेमा के वो शाहकार हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में एक नई सोच और फिल्म मेकिंग की नई समझ को लोगों के सामने लाया। जानते हैं उनकी कुछ प्रमुख क्लासिक फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies
गुरु दत्त और वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लीजेंड्री निर्देशक-निर्माता और एक्टर गुरु दत्त की आज 100वीं जयंती है। गुरु दत्त ने अपनी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में कई नए आयाम सेट किए हैं। यही वजह है कि उन्हें एक विजनरी फिल्ममेकर माना जाता है। उन्होंने उस वक्त में भी समय से पहले की फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों की दूरगामी सोच को इसी से समझा जा सकता है कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रही ‘कागज के फूल’ जो उस समय डिजास्टर साबित हुई थी। आज हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल है और फिल्म मेकिंग के कोर्स में पढ़ाई जाती है। जानते हैं गुरु दत्त की कुछ ऐसी ही कल्ट क्लासिक फिल्मों के बारे में और इन्हें कहां देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies
गुरु दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

प्यासा
1957 में आई ‘प्यासा’ को हिंदी सिनेमा की एक कल्ट फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में एक स्ट्रगलिंग कवि की कहानी दिखाई गई है। जो अपनी कविताओं को प्रकाशित करवाना चाहता है। इस फिल्म में गुरु दत्त के अभिनय को काफी सराहा गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। गुरु दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। अगर आपने नहीं देखी है तो वहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies
गुरु दत्त और वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

कागज के फूल
गुरु दत्त की फिल्म ‘कागज के फूल’ की गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘कागज के फूल’ गुरु दत्त के करियर की एकमात्र डिजास्टर फिल्म है। 1959 में आई ये फिल्म गुरु दत्त का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। इस फिल्म को समय से पहले की फिल्म बताया जाता है। ’कागज के फूल’ पहली फिल्म थी जिसे सिनेमास्कोप फॉर्मेट में शूट किया गया था।
इस फिल्म में एक मशहूर निर्देशक के एक न्यूकमर एक्ट्रेस के प्यार में पड़ने की कहानी को दिखाया गया है। ‘कागज के फूल’ को गुरु दत्त की ऑटोबायोग्राफी भी बताया जाता है। क्योंकि गुरु दत्त भी वहीदा रहमान के प्यार में पड़ गए थे, जिन्हें उन्होंने ही लॉन्च किया था। अपने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर बनी ‘कागज के फूल’ आज कई फिल्म इंस्टीट्यूट में फिल्म मेकिंग के लिए पढ़ाई जाती है। इसे ऑल टाइम ग्रेटेस्ट फिल्मों में गिना जाता है। ‘कागज के फूल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

यह खबर भी पढ़ेंः Guru Dutt: फिल्मी करियर में चढ़ीं सफलता की सीढ़ियां, व्यक्तिगत जीवन में नहीं मिली खुशी; तन्हाई ने ले ली जिंदगी

विज्ञापन

Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies
गुरु दत्त, वहीदा रहमान और मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

साहेब बीवी और गुलाम
गुरु दत्त, वहीदा रहमान और मीना कुमारी की फिल्म ‘साहेब बीवी और गुलाम’ भी गुरु दत्त की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन गुरु दत्त के बेस्ट फ्रेंड अबरार अल्वी ने किया है। फिल्म कोलकाता में रह रहे एक जमींदार परिवार की कहानी है। फिल्म उस समय के जमींदारों के अपनी पत्नी के अलावा बाहर की औरतों से अफेयर के मुद्दे को उठाती है। ये फिल्म अगर आपने नहीं देखी तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies
गुरु दत्त और मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर एंड मिसेज 55
‘मिस्टर एंड मिसेज 55’ गुरु दत्त द्वारा निर्देशित और प्रोड्यूस की गई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म अनीता नाम एक लड़की की कहानी पर आधारित है। जिसके पिता अपनी मौत से पहले बेटी के लिए 7 लाख रुपए की बिल छोड़ गए हैं, लेकिन शर्त ये है कि उसे अपने 21वें जन्मदिन से पहले शादी करनी होगी। इसके बाद उसकी बुआ उसके लिए एक ऐसा लड़का ढूंढना चाहती हैं जो सिर्फ बिल की शर्त को पूरा करने के लिए अनीता से शादी करे और उसके बाद उसे तलाक दे दे। ताकि बिल के पैसे भी मिल जाएं और अनीता को शादी के बंधन में भी न बंधना पड़े। ऐसे लड़के के रूप में मिलते हैं गुरु दत्त। हालांकि, बाद में कहानी क्या मोड़ लेती है ये फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म में गुरु दत्त के साथ मधुबाला प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। ये फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies
गुरु दत्त और वहीदा रहमान - फोटो : आईएमडीबी

चौदहवीं का चांद
‘कागज के फूल’ फ्लॉप होने के बाद गुरु दत्त ने निर्देशन करना छोड़ दिया, लेकिन एक्टिंग उन्होंने जारी रखी। 1960 में आई फिल्म ‘चौदहवीं का चांद’ में भी गुरु दत्त बतौर अभिनेता नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और वफादारी पर आधारित है। फिल्म में गुरु दत्त के साथ वहीदा रहमान और रहमान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Guru Dutt 100th Birth Anniversary Pyaasa To Kaagaj Ke Phool Sahib Bibi Aur Ghulam Watch His Classic Movies
गुरु दत्त, आशा पारेख और महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
भरोसा
गुरु दत्त की फिल्म ‘भरोसा’ की कहानी अपने नाम की तरह ही भरोसे और विश्वासघात की कहानी है। एक अमीर व्यक्ति जो टीवी से ग्रसित है अपने पैसे और संपत्ति की जिम्मेदारी अपने एक नौकर को दे जाता है, ताकि वो उसके बेटे के बड़े होने पर उसे उसकी सारी संपत्ति सौंप सके। लेकिन इतना अधिक पैसा और संपत्ति देखकर नौकर का इरादा बदल जाता है और वो बेटे की बजाय अपने पास ही सारा पैसा रख लेता है। जबकि उस संपत्ति का असली मालिक उसी के यहां नौकर की तरह रहता है। फिल्म में गुरु दत्त के साथ आशा पारेख, महमूद और ओमप्रकाश प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म यूट्यूब पर आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed