फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guneet Monga Kapoor led Women in Film India debuts at the Cannes Film Festival

Cannes 2025: गुनीत मोंगा की ‘वुमन इन फिल्म इंडिया’ का कान में डेब्यू, महिला निर्माताओं के लिए एक खास पहल

Thu, 15 May 2025 01:39 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 15 May 2025 01:39 PM IST
सार

Cannes 2025: अकादमी पुरस्कार विजेता गुनीत मोंगा द्वारा एक पहल किया गया गया ‘वुमन इन फिल्म इंडिया’, जिसका डेब्यू कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इसके जरिए महिलाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रोत्साहन करने पर प्रकाश डाला जाएगा। 

विज्ञापन
Guneet Monga Kapoor led Women in Film India debuts at the Cannes Film Festival
गुनीत मोंगा कपूर अपनी टीम के साथ - फोटो : अमर उजाल ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भारतीय फिल्ममेकर गुनीत मोंगा कपूर ने 'वुमन इन फिल्म इंडिया' की शुरुआत कर दी है जिसमें निर्माताओं के लिए फेलोशिप भी शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य है महिलाओं के प्रति समानता और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देना। 'वुमन इन फिल्म इंडिया' को 'वुमन इन फिल्म लॉस एंजिलस' का समर्थन प्राप्त है। इस पहल की आधिकारिक शुरुआत कान फिल्म फेस्टिवल से हुई, जिसमें भारत की तीन महिला निर्माता मुख्य केंद्र बनी रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

Guneet Monga Kapoor led Women in Film India debuts at the Cannes Film Festival
गुनीत मोंगा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैश्विक स्तर पर हो रही शुरुआत
गुनीत मोंगा कपूर के नेतृत्व में 'वुमन इन फिल्म इंडिया' का पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में वैश्विक स्तर पर शुभारंभ हो रहा है। इसमें तिलोत्तमा शोम सहित निर्माताओं के लिए फेलोशिप डिजाइन किया गया। इसके जरिए कान प्रोड्यूसर्स एडिशन की शुरुआत की जा रही है, जो मिड-करियर वाली महिला निर्माताओं को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रयास है और सिनेमा में वैश्विक सहयोग के लिए एक प्रभावशाली मंच है। डब्ल्यूआईएफ इंडिया मनोरंजन उद्योग में लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे छह महाद्वीपों में 50 से अधिक अध्यायों के वैश्विक गठबंधन में शामिल हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Ram Pothineni: राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर मैत्री मेकर्स ने शेयर किया 'RAPO22' का टाइटिल, दिखाई फिल्म की झलक

गुनीत मोंगा ने क्या कहा?
'वुमन इन फिल्म इंडिया' की संस्थापक गुनीत मोंगा ने कहा, ‘वुमन मेन इन फिल्म इंडिया' के साथ हम समानता के विचार के पीछे वास्तविक संरचना कर रहे हैं, जिसे मार्गदर्शन, पहुंच और नेतृत्व के रास्ते प्राप्त किया जा सकता है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘यह लॉन्च न केवल आज के लिए, बल्कि भारतीय मनोरंजन उद्योग के भविष्य के लिए महिलाओं में निवेश करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की शुरुआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Guneet Monga Kapoor led Women in Film India debuts at the Cannes Film Festival
तिलोत्तमा शोम, रुचा पाठक और डिम्पी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन महिलाओं का नाम फेलोशिप में शामिल
इसके साथ ही 'वुमन इन फिल्म इंडिया' ने इस साल के फेलोशिप प्राप्तकर्ता की सूची जारी की है। इसमें पहला नाम  है पुरस्कार विजेता तिलोत्तमा शोम, जो हाल ही में बंगाली फीचर फिल्म ‘बक्शो बोंडी’ (शैडोबॉक्स) के साथ निर्माता बनी हैं। वहीं दूसरा नाम है रुचा पाठक, जिन्होंने 'पान सिंह तोमर' और 'बर्फी', जैसी फिल्मों में काम किया है।
इसी कड़ी में तीसरा नाम डिम्पी अग्रवाल का है, जो 'बक्शो बोंडी' की सह-निर्माता भी हैं और उन्होंने 'चश्मा', 'उम्मीद', 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा मराठी फिल्म उद्योग की महिला निर्माता शेफाली भूषण को भी एक मान्यता अनुदान प्रदान किया गया है, जिनकी फिल्म ‘स्थल’ को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:Diljit Dosanjh: ‘नो एंट्री 2’ में एंट्री नहीं करेंगे दिलजीत दोसांझ, इस वजह से छोड़ दी वरुण धवन की फिल्म

केसै संचालित होता है? 
'वुमन इन फिल्म इंडिया' का संचालन एक प्रतिष्ठित निदेशक मंडल द्वारा किया जाता है, जो भारत के फिल्म और मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र के सभी पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर, करण जौहर, फेय डिसूजा, अनुपमा चोपड़ा, ताहिरा कश्यप एकता कपूर, ट्विंकल खन्ना और गुनीत मोंगा कपूर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed