Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mythri Movie Makers reveals RAPO22 Title Glimpse Andhra King Taluka Ram Pothineni Upendra Bhagyashri Borse

Ram Pothineni: राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर मैत्री मेकर्स ने शेयर किया 'RAPO22' का टाइटिल, दिखाई फिल्म की झलक

Thu, 15 May 2025 12:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 15 May 2025 12:49 PM IST
सार

RAPO22 Title Glimpse On Ram Pothineni Birthday: राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर मैत्री मेकर्स ने 'RAPO22' के टाइटिल के साथ ही इसकी एक खास झलक भी शेयर की है।
 

विज्ञापन
Mythri Movie Makers reveals RAPO22 Title Glimpse Andhra King Taluka Ram Pothineni Upendra Bhagyashri Borse
राम पोथिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

विस्तार

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी का आज 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर राम के फैंस को मैत्री मूवी मेकर्स ने खुश कर दिया है। फिल्म निर्माताओं ने आज राम की फिल्म RAPO22 के टाइटिल से पर्दा उठा दिया है। इसके साथ ही निमार्ताओं ने फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म की एक खास झलक भी दिखाई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

'RAPO22' का टाइटिल
फिल्म 'RAPO22' का नाम है - 'आंध्र किंग तालुका'। इसके टाइटिल के साथ ही मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें राम पोथिनेनी बाहें फैलाए शाहरुख खान स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि राम किसी के पोस्टर के सामने खड़े होकर खुशी से पोज दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

मैत्री मूवी मेकर्स का पोस्ट
आज मैत्री मूवी मेकर्स ने राम की फिल्म को लेकर एक पोस्टर शेयर किया और इसके साथ ही फिल्म की एक खास झलक भी दिखाई। फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'सागर की आंखें चमक रही हैं, वह ऊर्जावान है और अपने हीरो के लिए उसका प्यार देखते ही बनता है। सागर हम में से एक है। जन्मदिन की शुभकामनाएं राम पोथिनेनी। रैपो टाइटिल की झलक अभी जारी! Andhra King Taluka है - एक प्रशंसक की बायोपिक। प्रशंसक सिनेमा का जश्न मनाते हैं। लेकिन यह फिल्म प्रशंसकों का जश्न मनाएगी।' 

View this post on Instagram

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)


विज्ञापन

फैंस और सेलेब्स के कमेंट
राम की इस फिल्म की झलक के बाद सेलेब्स और फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बधाई हो राम,इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती', एक फैन ने लिखा, 'जय सुपर स्टार बॉस', एक और फैन ने लिखा, 'असली स्टार UPPI उपेंद्र का कटआउट बहुत बड़ा है', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अन्ना', एक और फैन ने लिखा, 'मैं आपकी सारी मूवी देख चुका हूं।'

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit: 'मैं हर बार आपको ही चुनूंगा', माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन पर पति राम नेने ने किया विश

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed