George Kooymans Death: सिंगर-गिटारवादक जॉर्ज कूयमंस का निधन, डच रॉक बैंड 'गोल्डन ईयरिंग' के थे संस्थापक सदस्य
George Kooymans Passed Away: डच बैंड 'गोल्डन ईयरिंग' के गिटारवादक और सह-संस्थापक जॉर्ज कूयमंस नहीं रहे। 77 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है।
विस्तार
गिटारवादक और सिंगर जॉर्ज कूयमंस का निधन हो गया है। वे 77 वर्ष के थे। जॉर्ज डच बैंड 'गोल्डन ईयरिंग' के सह-संस्थापक थे। कूयमंस के परिवार और 'गोल्डन ईयरिंग' के सदस्यों ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनका निधन तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारी एएलएस के चलते हुआ। इसके बारे में उन्हें 2020 में चला था।
'गोल्डन ईयरिंग' ने जताया दुख
जॉर्ज कूयमंस ने 2020 में अपनी बीमारी एएलएस के बारे में पता चलने के बाद रॉक बैंड से संन्यास ले लिया था। गोल्डन ईयरिंग के बयान में कहा गया है, 'जॉर्ज ने इस खतरनाक बीमारी को का सामना ताकत और बहादुरी के साथ किया। हम एक महान संगीतकार और रचनाकार को विदाई देते हैं, जिनका काम गोल्डन ईयरिंग से भी आगे तक फैला हुआ था। जॉर्ज एक प्यारे पति, पिता, दादा, और सबसे बढ़कर एक दोस्त थे'। बता दें कि जॉर्ज ने 22 जुलाई 2025 को दुनिया को अलविदा कहा।
View this post on Instagram
1960 के दशक में की बैंड की स्थापना
कूयमंस ने अपनी किशोरावस्था के मध्य में साल 1960 के दशक की शुरुआत में 'गोल्डन ईयरिंग' की स्थापना में मदद की। बैंड का नाम उस समय के एक वाद्य यंत्र, 'गोल्डन ईयरिंग्स' से प्रेरित था। वह समूह के सबसे प्रसिद्ध लाइनअप के एक प्रमुख सदस्य भी थे, जिसमें ड्रमर सीजर जुइडरविज्क, गायक-गिटारवादक बैरी हे और बेसिस्ट-कीबोर्डिस्ट रिनस गेरिट्सन शामिल थे।
Singer Babla Mehta Passed Away: सिंगर बाबला मेहता का निधन, ‘व्याॅज ऑफ मुकेश’ के तौर पर हासिल की अलग पहचान
देश-विदेश में मिली लोकप्रियता
अपने देश में 20 से ज्यादा टॉप 10 सिंगल्स के साथ 'गोल्डन ईयरिंग' को विदेशों की तुलना में अपने देश में ज्यादा सफलता मिली। लेकिन 1960 के दशक के आखिर में उन्होंने अमेरिका में एक अंडरग्राउंड प्रशंसक वर्ग को आकर्षित करना शुरू कर दिया और 1973 में दुनियाभर में हिट 'रडार लव' के साथ व्यावसायिक रूप से सफलता हासिल की। जॉर्ज