{"_id":"68823e17217ab8e30306b493","slug":"singer-babla-mehta-passed-away-known-as-the-voice-of-mukesh-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singer Babla Mehta Passed Away: सिंगर बाबला मेहता का निधन, ‘व्याॅज ऑफ मुकेश’ के तौर पर हासिल की अलग पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singer Babla Mehta Passed Away: सिंगर बाबला मेहता का निधन, ‘व्याॅज ऑफ मुकेश’ के तौर पर हासिल की अलग पहचान
Thu, 24 Jul 2025 07:38 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:38 PM IST
सार
मशहूर सिंगर बाबला मेहता के निधन की खबर मिली है। वह बॉलीवुड में ‘व्यॉज ऑफ मुकेश’ के नाम से जाने जाते थे। लता मंगेशकर संग भी बेहतरीन गीत गाए थे।
विज्ञापन
सिंगर बाबला मेहता
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
22 जुलाई को मुंबई में सिंगर बाबला मेहता का निधन हुआ। इस सिंगर ने कई बेहतरीन गीत बॉलीवुड फिल्मों में गाए। फिल्म ‘चांदनी’ में लता मंगेशकर संग भी गाना गया था। मशहूर सिंगर मुकेश से मिलती-जुलती आवाज के कारण बाबला मेहता को ‘व्यॉज ऑफ मुकेश’ कहा जाता था।
विज्ञापन
सिंगर मुकेश के गीत अपनी आवाज में गाए
बाबला मेहता के निधन की तारीख 22 जुलाई बता रही है, इस दिन मशहूर सिंगर मुकेश की जयंती भी होती है। यह एक संयोग है कि ‘व्यॉज ऑफ मुकेश’ के नाम से पहचान रखने वाले बाबला मेहता का निधन मुकेश की जयंती पर हुआ। अपने सिंगिंग करियर में बाबला मेहता ने सिंगर मुकेश के कई गीत अपनी आवाज में गाए। बाबला मेहता के टी-सीरीज के बैनर तले लगभग 10 सिंगल और 6 ड्यूट एल्बम रिलीज हुए।
विज्ञापन
लता मंगेशकर संग फिल्म ‘चांदनी’ का मशहूर गीत गाया
बाबला मेहता ने सिर्फ सिंगर मुकेश के गीत ही नहीं गाए। कई बाॅलीवुड फिल्मों में भी यादगार गीत भी गाए थे। लता मंगेशकर संग उन्होंने फिल्म ‘चांदनी’ के एवरग्रीन सॉन्ग ‘तेरे मेरे होंठों पे’ गाया। इसके अलावा ‘सड़क’ और ‘दिल है कि मानता नहीं’ जैसी कई फिल्मों में साउंडट्रैक में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
भक्ति गीतों से श्रोताओं का दिल जीता
फिल्मी गाने ही नहीं बाबला मेहता ने भक्ति गीतों के गायक के तौर पर भी अलग पहचान बनाई। ‘सुंदर कांड’ और ‘राम चरित मानस’ के पाठ को अपनी सुरीली आवाज में गाया। साथ ही ‘जय श्री हनुमान’ और ‘ममता के मंदिर’ जैसे भक्ति गीतों वाले एल्बम भी गीत गाए। देश और विदेश में बाबला मेहता ने कई म्यूजिक कॉन्सर्ट भी किए। वह दर्शकों को अपनी आवाज और गीतों से मंत्रमुग्ध कर देते थे।