Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grevin Museum issued gold coin in honour of Bollywood King Shah Rukh Khan Know details

Fact Check: ये है शाहरुख के नाम का सिक्का जारी होने की खबर की सच्चाई, किंग खान फैंस के पास हर बात का रिकॉर्ड

Wed, 24 Jul 2024 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Jul 2024 03:33 PM IST
सार

आज सोशल मीडिया पर एक खबर छाई हुई कि शाहरुख खान के नाम पर फ्रांस के पेरिस में स्थित ग्रेविन म्यूजियम ने सोने का सिक्का जारी किया है। चलिए इस खबर का फैक्ट चैक करते हैं।

विज्ञापन
Grevin Museum issued gold coin in honour of Bollywood King Shah Rukh Khan Know details
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के प्रशंसक सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में हैं। शाहरुख को विदेश प्रशंसकों से भी भरपूर प्यार मिलता है और विदेशों से मान-सम्मान भी भरपूर मिलता है। एक बार फिर शाहरुख खान को फ्रांस में सम्मान मिलने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कहा जा रहा है कि फ्रांस के पेरिस के प्राचीन ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख खान के नाम का सोने का सिक्का जारी किया है। यह सम्मान पाने वाले शाहरुख इकलौते बॉलीवुड स्टार हैं। यह खबर सच है कि उनके नाम का सिक्का जारी हुआ है, लेकिन यह सिक्का हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि कई वर्ष पहले जारी हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

फ्रांस में चलता है किंग खान का सिक्का
दरअसल, ग्रेविन म्यूजियम ने यह सिक्का 2018 में जारी किया था। अब सोशल मीडिया पर किंग खान के किसी फैन पेज ने आज फिर यह खबर साझा की, जिसके बाद यह गलतफहमी फैल गई कि शाहरुख के नाम का सिक्का आज जारी हुआ है। लेकिन, ऐसा नहीं है। दरअसल, म्यूजियम ने सिक्का साल 2018 में जारी किया था। अपने अब तक के फिल्मी करियर में शाहरुख खान को देश और विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। शाहरुख के स्टारडम का सिक्का फ्रांस में भी चलता है।
Shah Rukh Khan: फ्रांस के म्यूजियम ने जारी किया किंग खान के नाम का सिक्का, यह सम्मान पाने वाले पहले अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस के इसी म्यूजियम में है मोम का पुतला
यह पहला मौका नहीं था, जब फ्रांस ने शाहरुख को सम्मान दिया। इससे पहले भी फ्रांस में किंग खान का काफी सम्मान देखा जा चुका है। साल 2008 में इसी म्यूजियम में शाहरुख खान का एक मोम का पुतला भी लगाया गया था। खास बात यह है कि सिर्फ फ्रांस में ही नहीं बल्कि अलग-अलग देशों में भी किंग खान के 14 वैक्स का स्टैचू बनवाए गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

शाहरुख खान की आगामी फिल्में
शाहरुख खान के नाम का सोने का सिक्का जारी करने वाला पेरिस का ग्रेविन म्यूजियम पहला संस्थान है। बता दें कि किंग खान को देश-विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो पिछले साल शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से कमबैक किया। इस फिल्म के अलावा वह 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आए। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। अब उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में हैं।
Jaya Bachchan: जया बच्चन ने बजट 2024 को बताया 'ड्रामा', कहा- कागजों पर रखे गए वादे कभी लागू नहीं होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed