फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   grandmother Asha Bhosle promised to Zanai Bhosle to comeback Singer granddaughter revealed in a emotional Post

आशा भोसले ने पोती जनाई से किया था यह वादा; दादी को याद कर सिंगर ने लिखा- 'मैं इंतजार कर रही हूं'

Tue, 14 Apr 2026 11:41 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 14 Apr 2026 11:41 AM IST
सार

Zanai Bhosle Post: आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले बुरी तरह टूट गई हैं। सुबह उठने के बाद उन्हें एकदम खालीपन लगा। हर रोज वे दादी के साथ चाय पीकर दिन की शुरुआत करती थीं। गले लगती थीं। मगर, अब उन्हें कुछ नहीं दिख रहा। जनाई ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
grandmother Asha Bhosle promised to Zanai Bhosle to comeback Singer granddaughter revealed in a emotional Post
जनाई भोसले-आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया। कल सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज गायिका के निधन के बाद उनकी पोती जनाई ने बीते दिन देर रात एक पोस्ट साझा कर उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी दादी को सम्मान और प्यार दिया। आज मंगलवार सुबह जनाई ने एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने आशा भोसले के उस वादे का जिक्र किया है, जो उन्होंने अपनी पोती से किया था। 

विज्ञापन

grandmother Asha Bhosle promised to Zanai Bhosle to comeback Singer granddaughter revealed in a emotional Post
जनाई भोसले-आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

दादी ने मुकम्मल की थी जनाई की दुनिया
दादी के निधन के बाद जनाई की जिंदगी में कितना सूनापन आया है, यह उनके हालिया पोस्ट से समझा जा सकता है। जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दादी के साथ का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'आज सुबह जब मैं उठी तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी सबसे करीबी साथी, अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया है। एक ऐसी इंसान, जिसने मेरी पूरी दुनिया को मुकम्मल किया था। और, जो मेरे पैदा होने पर मुझे गोद में उठाने वाली पहली इंसान थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

grandmother Asha Bhosle promised to Zanai Bhosle to comeback Singer granddaughter revealed in a emotional Post
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

'अब किसे गले लगाऊं, कौन मेरा इंतजार करेगा'?
जनाई ने आगे लिखा है, 'अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर मैं किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूंगी तो रोज मेरा इंतजार कौन करेगा? या फिर मैं किसके साथ बैठकर बेतुके मजाक करूंगी'? आगे लिखा है, 'ये तो बस कुछ ही बातें हैं, जिनके जरिए मैं उन्हें याद कर सकती हूं, लेकिन उन सभी लोगों से जो मेरे साथ इस दुख को महसूस कर रहे हैं, मैं कहना चाहूंगी कि वे जिंदगी और हंसीं की असली मिसाल थीं। इसलिए, अगर आप उन्हें याद करना ही चाहते हैं, तो बस इसी अंदाज में याद करिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zanai Bhosle💜 (@zanaibhosle)


विज्ञापन

grandmother Asha Bhosle promised to Zanai Bhosle to comeback Singer granddaughter revealed in a emotional Post
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

आशा भोसले ने जनाई से किया था यह वादा
जनाई आगे लिखती हैं, 'वह ऊपर से हम सभी को देख रही हैं। खासकर अपने परिवार को। मुझे पूरा यकीन है कि वह बहुत जल्द मेरे पास लौटकर आएंगी, क्योंकि उन्होंने मुझसे यही वादा किया था और हमेशा यही बात कही थी। मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार खो दिया है और दुनिया में इससे बड़ा दुख कोई नहीं हो सकता। इसलिए, मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि आप अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जिएं। उन्हें भी इसी अंदाज में याद करते हुए, उनकी जिंदगी का जश्न मनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, आशाई। फिलहाल के लिए अलविदा, माय लव। मुझे पता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, आप हमेशा मेरे साथ रहोगी। मैं तो बस आपके वापस आने का इंतजार कर रही हूं, ताकि एक बार फिर मुझे गले लगा सको'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed